{"_id":"6884d8167e97e9546a0921d2","slug":"vlf-india-launches-upgraded-version-of-its-flagship-electric-scooter-tennis-1500-know-price-range-features-2025-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VLF Tennis 1500: नए फीचर्स, नई लुक और लंबी रेंज के साथ लॉन्च हुई स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर, नहीं बढ़ी कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
VLF Tennis 1500: नए फीचर्स, नई लुक और लंबी रेंज के साथ लॉन्च हुई स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर, नहीं बढ़ी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 26 Jul 2025 06:58 PM IST
सार
VLF India (वीएलएफ इंडिया) ने अपने प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर Tennis 1500 (टेनिस 1500) को नए फीचर्स और दो नए रंगों के साथ फिर से लॉन्च किया है।
विज्ञापन
VLF Tennis 1500 Electric Scooter
- फोटो : VLF India
VLF India (वीएलएफ इंडिया) ने अपने प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर Tennis 1500 (टेनिस 1500) को नए फीचर्स और दो नए रंगों के साथ फिर से लॉन्च किया है। खास बात ये है कि अपडेटेड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत अब भी करीब सवा लाख रुपये से कुछ ज्यादा ही रखी गई है। जिससे ये शहरी इलाकों के ईवी खरीदारों के लिए एक बढ़िया विकल्प बनकर उभरा है।
Trending Videos
VLF Tennis 1500 Electric Scooter
- फोटो : VLF India
क्या नया है इस बार
इस बार कंपनी ने स्कूटर को नया लुक देने के लिए दो नए कलर ऑप्शन शामिल किए हैं - स्टेल ब्लू और इबॉनी ब्लैक। ये रंग पहले से मौजूद फायर फ्यूरी डार्क रेड और स्नोफ्लेक व्हाइट शेड्स के साथ मिलकर अब ज्यादा विकल्प देते हैं। स्कूटर की रेंज को भी बढ़ाया गया है। अब यह एक बार चार्ज करने पर 150 किमी तक चल सकता है, जो पहले के मुकाबले 20 किमी ज्यादा है। इससे रोजमर्रा की यात्रा और लंबी दूरी तय करना और भी आसान हो गया है।
इसके अलावा अब हर वेरिएंट में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट दिया गया है, जिससे आप सफर के दौरान अपने डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। नई LMFP बैटरी (अल्युमिनियम केसिंग के साथ) दी गई है, जो गर्मी को बेहतर तरीके से झेल सकती है और बैटरी की सुरक्षा को बढ़ाती है।
यह भी पढ़ें - Old Vehicles: पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध को चुनौती, दिल्ली सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
यह भी पढ़ें - BS VI Vehicles: क्या बीएस-6 तकनीक वाली गाड़ियों पर भी लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट में 28 जुलाई को होगी सुनवाई

कैसा है लुक और डिजाइन
इस स्कूटर को इटली के ऑटोमोटिव डिजाइनर एलेसेंड्रो टार्टारिनी ने डिजाइन किया है। इसका स्टाइलिश यूरोपीय लुक और हल्का वजन इसे खासतौर पर आज की पीढ़ी और युवा शहरी राइडर्स के बीच पसंदीदा बना रहा है। स्कूटर को हाई-टेंसाइल ट्यूबलर स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है। इसमें 12-इंच के पहिए, आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे प्रोग्रेसिव कैंटीलीवर मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेकिंग के लिए डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) मिलते हैं, जो राइडिंग को और भी सुरक्षित बनाते हैं।
यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnet: चीन की पाबंदियों का असर, बजाज के चेतक पर भारी संकट
यह भी पढ़ें - MotoGP: मोटोजीपी 2026 की कैलेंडर से बाहर हुआ भारत, अब वापसी पर संशय

फीचर्स से भरपूर स्मार्ट स्कूटर
Tennis 1500 में तीन राइडिंग मोड्स - इको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं। जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से मोड बदल सकते हैं। इसमें 5-इंच की फुल-कलर TFT स्क्रीन, की-लेस स्टार्ट, और साइड स्टैंड मोटर कट-ऑफ सेंसर जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में पूरी तरह से LED लाइटिंग दी गई है। हेडलैम्प, टेल लाइट और टर्न इंडिकेटर्स सभी LED हैं। साथ ही, 18 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी है।
यह भी पढ़ें - VinFast India: वियतनामी इलेक्ट्रिक कार कंपनी की भारत में बड़ी एंट्री, 31 जुलाई को होगा प्लांट का उद्घाटन
कंपनी की योजना
Tennis 1500 के बाद, कंपनी जल्द ही एक नया स्कूटर VLF Mobster लॉन्च करने जा रही है, जो पेट्रोल इंजन से लैस होगा। इसे इस साल के त्योहारी सीजन में लॉन्च किए जाने की योजना है। और उम्मीद की जा रही है कि यह पारंपरिक स्कूटर मार्केट में हलचल मचाएगा।
यह भी पढ़ें - MG Cyberster: एमजी साइबरस्टर भारत में लॉन्च, जानें इस पहली इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार की कीमत और खासियतें
यह भी पढ़ें - India-UK FTA: ब्रिटिश लग्जरी कारें अब भारत में होंगी सस्ती, जानें भारत-यूके एफटीए से क्या-क्या बदलेगा