{"_id":"6883979ec3c880009c0dbd33","slug":"car-reverse-gear-mistake-while-driving-harmful-for-new-drivers-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Knowledge: चलती कार में गलती से लगा दिया रिवर्स गियर तो क्या होगा? नए ड्राइवर्स जरूर पढ़ें ये खबर!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Knowledge: चलती कार में गलती से लगा दिया रिवर्स गियर तो क्या होगा? नए ड्राइवर्स जरूर पढ़ें ये खबर!
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:12 PM IST
सार
अगर आप कार चलाना सीख रहे हैं या अभी-अभी ड्राइविंग शुरू की है, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। चलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगाने पर क्या हो सकता है, जानकर चौंक जाएंगे आप।
जब कोई नया ड्राइवर पहली बार कार चलाना सीखता है, तो वह कार चलाने के तौर तरीकों को धीरे-धीरे पकड़ बनाता है। इस दौरान वह कई बार गलतिया भी करता है। कई बार मंझे हुए ड्राइवरों से भी गलतिया हो जाती हैं। कार से जुड़े कई सवाल लोगों के मन में रहते हैं। एक ऐसा ही सवाल है कि अगर गलती से चलती कार में रिवर्स गियर लग जाए तो क्या होगा?
यह जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह गलती सिर्फ गाड़ी को नहीं, आपकी जान को भी खतरे में डाल सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं।
Trending Videos
2 of 6
सिर्फ खड़ी कार में लगता है रिवर्स गियर
- फोटो : AI
क्यों जरूरी है गियर की सही समझ?
कार का गियरबॉक्स उसकी स्पीड और दिशा को कंट्रोल करता है। हर गियर की एक तय सीमा होती है और उसे उसी स्पीड पर इस्तेमाल करना चाहिए। धीरे-धीरे गियर बदलते हुए स्पीड बढ़ाना सुरक्षित ड्राइविंग का अहम हिस्सा है। वहीं, रिवर्स गियर सिर्फ खड़ी कार में लगाया जाता है ताकि वह पीछे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मैनुअल कार गियर
- फोटो : AI
मैन्युअल कार में क्या होता है?
अगर आप मैन्युअल गाड़ी चला रहे हैं और कार तेज स्पीड पर है, तो आप चाहकर भी उसमें रिवर्स गियर नहीं डाल पाएंगे। ऐसा करने पर गियर लॉक हो जाते हैं। लेकिन अगर आपने जोर लगाकर जबरदस्ती रिवर्स डालने की कोशिश की, तो गियर के चक्के टूट सकते हैं। गियर बॉक्स से तेज आवाज आएगी, गाड़ी झटका खाकर बंद हो जाएगी और आगे किसी गियर में नहीं जाएगी। इसे ठीक कराने में भारी खर्चा हो सकता है।
4 of 6
कम स्पीड पर भी खतरा
- फोटो : अमर उजाला
कम स्पीड पर भी खतरा बरकरार
अगर गाड़ी कम स्पीड पर भी चल रही है और आप गलती से रिवर्स गियर डालने की कोशिश करते हैं, तो गाड़ी झटका खाकर रुक सकती है। इससे अंदर बैठे लोगों को चोट लग सकती है और पीछे से टक्कर का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
ऑटोमैटिक कार में भी है रिस्क
- फोटो : Freepik
ऑटोमैटिक कार में भी है रिस्क
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारें इस मामले में थोड़ी सुरक्षित होती हैं। इनमें गियर लॉकिंग सिस्टम होता है, जिससे चलते वक्त रिवर्स या पार्क मोड में शिफ्ट करना मुमकिन नहीं होता। लेकिन अगर गियर लॉक खराब हो जाए और आप चलती गाड़ी में रिवर्स डालने की कोशिश करें, तो अंजाम वही होगा जो मैन्युअल कार में होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।