Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपडेटेड टाइगुन (टाइगुन) लॉन्च की है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। इस नई एसयूवी में डिजाइन, फीचर्स, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस में कुल 40 तक अपडेट किए गए हैं।
Volkswagen Taigun Facelift: नई फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट लॉन्च, 75% बायबैक ऑफर के साथ, जानें डिटेल्स
Volkswagen की अपडेटेड Taigun में नया स्टाइल, बेहतर इंटीरियर मटीरियल और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें एक डिजिटल कॉकपिट और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं। जानें पूरी डिटेल्स।
नई टाइगुन में क्या बदलाव किए गए हैं?
इस अपडेट का पूरा ध्यान वाहन के वैल्यू और कंवीनियंस को बढ़ाने पर है। अब टाइगुन 9 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
खास बात यह है कि 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। जो खासकर शहर में ड्राइविंग को आसान और ज्यादा एफिशिएंट बनाता है।
अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम क्या है?
लॉन्च का सबसे बड़ा आकर्षण 75 प्रतिशत अश्योर्ड बायबैक स्कीम है, जो इंडस्ट्री में अग्रणी मानी जा रही है।
यह योजना 3 साल या 30,000 किमी तक लागू होगी और इसमें एक्स-शोरूम कीमत का 75 प्रतिशत रेजिडुअल वैल्यू गारंटी दी जाएगी।
इसके साथ एक्सचेंज बोनस और आसान अपग्रेड विकल्प भी दिए गए हैं, जिससे वाहन खरीदना ज्यादा सुरक्षित और अनुमानित बनता है।
यह ऑफर 31 मई 2026 तक की बुकिंग पर मान्य है।
वेरिएंट और कीमतें क्या हैं?
टाइगुन कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिससे अलग-अलग बजट और जरूरतों को पूरा किया जा सके। लाइनअप में Comfortline, Highline, Highline Plus, GT Line, Topline, GT Plus Chrome और GT Plus Sport शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार, हायर वेरिएंट्स की मांग ज्यादा है और कुल बिक्री में लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं का है।
डिजाइन में क्या नया है?
नई टाइगुन में फॉक्सवैगन की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज के अनुसार बदलाव किए गए हैं।
इसमें नया फ्रंट ग्रिल (इंटीग्रेटेड लाइट बैंड के साथ), फ्रंट और रियर इल्यूमिनेटेड लोगो, शार्प बॉडी लाइन्स और नए अलॉय व्हील डिजाइन शामिल हैं।
