फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या वाकई खरीदनी चाहिए नई नेक्स्ट जेनरेशन 2020 Hyundai Creta, खरीदें कौन सा वेरियंट?

Wed, 18 Mar 2020 02:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 18 Mar 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Why you should buy 2020 Hyundai Creta compact SUV, which variant is best to buy
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI

नेक्स्ट जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा की बुकिंग 15 हजार को पार कर चुकी है। नई क्रेटा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसके डीजल और पेट्रोल वेरियंट की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। नई क्रेटा सेंसुअस स्पोर्टीनेस डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है। नई क्रेटा में थ्री डाइमेंशनल कैस्कैडिंग ग्रिल, स्किड प्लेट के साथ शानदार बंपर दिया गया है। लेकिन क्या वाकई आपको नई क्रेटा खरीदनी चाहिए, आइए जानते हैं....

Why you should buy 2020 Hyundai Creta compact SUV, which variant is best to buy
Hyundai CRETA Seats - फोटो : Hyundai

क्या है खास

नई क्रेटा 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन में मिलेगी और इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑप्शन भी दिया गया है। खास बात यह है कि नई क्रेटा में 1.4 लीटर टर्बो GDi इंजन के साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। वहीं क्रेटा में 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर मिलेंगे, जो इस सेगमेंट में केवल Kia Seltos और MG Hector में ही मिलते हैं। इन फीचर्स में ऑटो क्रेश नोटिफिकेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, स्टोलन व्हीकल ट्रेकिंग, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप शामिल हैं। यूजर्स हेलो ब्लू लिंक कमांड देकर सनरूफ खोल और बंद कर सकते हैं, सीट वेंटिलेशन एक्टीवेट कर सकते हैं, साथ ही एसी टेंपरेचर, फैन स्पीड कंट्रोल जैसे फीचर भी शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर भारतीय छुट्टियों, लाइव क्रिकेट स्कोर जैसी सूचनाएं भी हासिल कर सकते हैं।

Why you should buy 2020 Hyundai Creta compact SUV, which variant is best to buy
Hyundai Creta 2020 Interior - फोटो : Hyundai

क्या करेगा निराश

कहने के लिए क्रेटा में इतने फीचर दिए गए हैं, लेकिन सेफ्टी फीचर्स को लेकर शायद ग्राहकों को निराशा होगी। नई क्रेटा में सेफ्टी फीचर्स को इसके टॉप दो वेरियंट्स SX और SX (O) तक ही सीमित कर दिया गया है। इनमें रिअर डिस्क ब्रेक, साइड और कर्टेन एयरबैग्स (केवल SX (O) में), इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल. व्हीकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, बर्गलर अलॉर्म, वेलकम फंक्शन के साथ पडल लैंप शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why you should buy 2020 Hyundai Creta compact SUV, which variant is best to buy
2020 Hyundai Creta - फोटो : social media

कौन सा वेरियंट खरीदें

अगर क्रेटा खरीदना चाहते हैं तो इसके SX वेरियंट को खरीद सकते हैं। यह वेरियंट मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। साथ ही इस वेरियंट में 1.4 लीटर का टर्बो जीडीआई इंजन मिलता है, जो खासतौर पर परफॉरमेंस लवर्स के लिए बनाया गया है। वहीं इस वेरियंट में सबसे ज्यादा फीचर मिलते हैं।

विज्ञापन
Why you should buy 2020 Hyundai Creta compact SUV, which variant is best to buy
Hyundai Creta 2020 Rear - फोटो : Hyundai

स्पेसिफिकेशन

पेट्रोल

1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 6300 आरपीएम पर 112 बीएचपी की पावर और 4500 आरपीएम पर 144 एनएम का टॉर्क देता है।
 
इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन औरल इंटेलिजेंट वैरिअबल ट्रांसमिशन (IVT) मिलता है।
 
1.4 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन- 6000 आरपीएम पर 136 बीएचपी की पावर और 1500 से 3200 आरपीएम पर 242 एनएम का टॉर्क मिलता है।
 
यह इंजन 7-स्पीड डीसीटी के साथ आता है।

डीजल

1.5 लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन- 4000 आरपीएम पर 112 बीएचपी की पावर औरक 1500 से 2750 आरपीएम पर 250 एनएँम का टॉर्क देता है।

यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed