{"_id":"59c882af4f1c1b8f688b660b","slug":"world-first-electric-hummer-h1-unveils-specially-for-arnold-schwarzenegger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है दुनिया की पहली Hummer जो चलेगी बिजली से, आर्नोल्ड भी हैं इसके दीवाने","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ये है दुनिया की पहली Hummer जो चलेगी बिजली से, आर्नोल्ड भी हैं इसके दीवाने
Mon, 25 Sep 2017 09:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक Hummer h1
- फोटो : Kriesel Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑडी से लेकर स्कोडा और अन्य दिग्गज कार कंपनियां भी अब इलेक्ट्रिक कार बनाने में जुट गई हैं। महिंद्रा जैसी कुछ कंपनियां इलेक्ट्रिक कार ला भी चुकी हैं, वहीं कुछ कंपनियां पुराने मॉडल्स का इलेक्ट्रिक वैरिएंट लाने की योजना बना रही हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि Hummer जैसी दमदार कार का भी इलेक्ट्रिक वर्जन आ सकता है? लेकिन ऐसा हो चुका है।
2 of 5
World First Electric Hummer,
- फोटो : Kriesel Electric
ऑस्ट्रिया की स्टार्टअप कंपनी Kriesel Electric ने दुनिया की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक Hummer h1 तैयार की है। यह कार खास तौर पर हॉलीवुड एक्टर आर्नोल्ड श्वार्जनेगर के लिए तैयार की गई है। Kriesel Electric को तीन भाईयों ने मिलकर बनाया है, जिसकी शुरुआत एक छोटे से गराज से हुई। पारंपरिक कारों में इलेक्ट्रिक इंजन का इस्तेमाल करने के इनके अंदाज ने आर्नोल्ड जैसे लोगों का भी ध्यान खींचा।
3 of 5
World First Electric Hummer H1
- फोटो : Kriesel Electric
इसके बाद आर्नोल्ड ने अपनी मर्सिडीज बेंज को इलेक्ट्रिक कार में बदलने के लिए इस कंपनी को हायर किया। आर्नोल्ड ने बताया, "पिछले साल इन्होंने मेरी मर्सिडीज बेंज G-class को बदला था और अब हमर। यह कंपनी इसी तरह आगे बढ़ती रही तो जल्द ही मैं इलेक्ट्रिक प्लेन में सफर कर पाउंगा। "
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
World First Electric Hummer H1
- फोटो : Kriesel Electric
कंपनी ने इस प्रोटोटाइप इलेट्रिक हमर को दो महीने में तैयार किया है। इसमें 100kWh क्षमता वाली हाई-परफॉर्मेंस बैटरी लगी है, जो कार के आगे और पीछे लगी मोटर को पावर देती है। इंजन 490hp की पावर जेनरेट करता है। कार का वजन 3,300kg है। यह एक बार चार्ज होकर 300 किमी. चल पाएगी और इसकी अधिकतम स्पीड 120 किमी/घंटा की है।
विज्ञापन
5 of 5
World First Electric Hummer H1
- फोटो : Kriesel Electric
बता दें कि डीजल इंजन वाली हमर कार का इंजन काफी दमदार है, हालांकि यह बेहद कम माइलेज देने वाली कारों में से एक है। हमर के 2006 मॉडल में 6.6 लीटर V8 टर्बो डीजल इंजन दिया गया है। इंजन 300hp की पावर और 705Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 4.16kpl का माइलेज देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।