सब्सक्राइब करें

Chandrayaan-3: दुनिया की सबसे महंगी कार की कीमत चंद्रयान-3 मिशन से दोगुनी, आखिर कौन सा है वह मॉडल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Worlds Most Expensive Car Price Chandrayaan-3 Mission Cost Comparison
Mercedes-Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupe and Chandrayan 3 - फोटो : For Reference Only
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग के बाद भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए मिशन को सफल बनाने के प्रयासों की सराहना की। इस मिशन के पूरा होने के साथ, इसरो ने 615 करोड़ रुपये के बजट के साथ इस कार्य पूरा करते हुए कई नए रिकॉर्ड बनाए। इसलिए, चंद्रयान-3 मिशन ऐसे किसी भी अन्य मिशन की तुलना में कम बजट में पूरा हुआ।
Trending Videos
Worlds Most Expensive Car Price Chandrayaan-3 Mission Cost Comparison
Mercedes-Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupe - फोटो : Mercedes-Benz
चंद्रयान-3 मिशन बजट की तुलना
दिलचस्प बात यह है कि इस मिशन का बजट इसे दुनिया में नीलामी में बेची गई अब तक की सबसे महंगी कार 1955 Mercedes-Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupe (1955 मर्सिडीज-बेंज 300 एसएलआर उहलेनहॉट कूपे) की तुलना में सस्ता बनाता है। पिछले साल यह कार €135 मिलियन यानी करीब 1,108 करोड़ रुपये की कीमत पर बेची गई थी, जो चंद्रयान-3 मिशन के बजट से लगभग दोगुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Worlds Most Expensive Car Price Chandrayaan-3 Mission Cost Comparison
Mercedes-Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupe - फोटो : Mercedes-Benz
नीलामी के बाद इस यूनिक कार का मालिकाना हक मर्सिडीज-बेंज से एक अज्ञात खरीदार ने नाम ट्रांसफर कर दिया गया। गौरतलब है कि अब तक की सबसे महंगी कार बिकने का रिकॉर्ड पहले Ferrari 250 GTO (फेरारी 250 जीटीओ) के नाम था, जो करीब 503 करोड़ रुपये में बिकी थी, जो चंद्रयान-3 के बजट के आसपास है। इससे पहले 2014 में एक Mercedes-Benz W196 (मर्सिडीज-बेंज W196) 29 मिलियन डॉलर (लगभग 225 करोड़ रुपये) में बिकी थी।
Worlds Most Expensive Car Price Chandrayaan-3 Mission Cost Comparison
Mercedes-Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupe - फोटो : Mercedes-Benz
दुनिया की सबसे महंगी कार की खूबियां
1955 मर्सिडीज-बेंज 300 एसएलआर उहलेनहॉट कूपे का नाम रुडोल्फ उहलेनहॉट के नाम पर रखा गया है जो उस समय मर्सिडीज-बेंज के चीफ इंजीनियर थे। इसके अलावा, यह कार अब तक बनी दो यूनिट्स में से एक है जो इसे एक बहुत ही खास बनाती है। इसने W 196 R ग्रैंड प्रिक्स कार की विरासत को आगे बढ़ाया और इसे उसी के रोड-लीगल वर्जन के रूप में डिजाइन किया गया था।
विज्ञापन
Worlds Most Expensive Car Price Chandrayaan-3 Mission Cost Comparison
Mercedes-Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupe - फोटो : Mercedes-Benz
साइमन किडस्टन ने खरीदार के प्रतिनिधि के रूप में कार के लिए विजयी बोली लगाई थी। उन्होंने कहा, "यदि आपने पिछली आधी शताब्दी में क्लासिक कार विशेषज्ञों और शीर्ष संग्राहकों से दुनिया में सबसे ज्यादा चाहनेवाली कार का नाम पूछा, तो इसकी बहुत ज्यादा संभावना है कि वे एक ही मॉडल का नाम लेंगे - Mercedes-Benz 300 SLR (मर्सिडीज-बेंज 300 एसएलआर)।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed