{"_id":"64967db8c81e4f696d04b1d5","slug":"yamaha-r3-bookings-starts-unofficially-at-dealerships-level-know-launch-details-specs-features-2023-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yamaha R3 2023: प्रीमियम मोटरसाइकिल यामाहा आर3 की बुकिंग डीलरशिप पर अनौपचारिक रूप से हुई शुरू, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Yamaha R3 2023: प्रीमियम मोटरसाइकिल यामाहा आर3 की बुकिंग डीलरशिप पर अनौपचारिक रूप से हुई शुरू, जानें डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Yamaha R3 2023
- फोटो : Yamaha
Yamaha India (यामाहा इंडिया) ने हाल ही में एक डीलरशिप इवेंट में अपनी कुछ हाई परफॉर्मेंस वाली मोटरसाइकिलें जैसे MT-03, R7, MT-07, MT-09, R1M और R3 को दिखाया था। हालांकि इन मोटरसाइकिलों के लॉन्च के बारे में अभी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कुछ डीलरशिप ने Yamaha R3 (यामाहा आर3) के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।
Trending Videos
Yamaha R3 2023
- फोटो : Yamaha
क्या हुए बदलाव
2023 यामाहा R3 में नए मॉडल वर्ष के लिहाज से कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। अपडेटेड मॉडल में नए स्लीक LED इंडिकेटर्स हैं जो यामाह ही बड़ी मोटरसाइकिलों जैसे हैं। इसके अलावा, एक नया पर्पल शेड है जो तुरंत आपका ध्यान खींच लेता है। मॉडल के कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (CKD) रूट से आने की संभावना है।
इंजन पावर
2023 Yamaha R3 में वही 321cc पैरलल-ट्विन इंजन मिलता है। यह इंजन 10,750 rpm पर 41 bhp का पावर और 9,000 rpm पर 29.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इन इंनज के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में डायमंड फ्रेम मिलता है और सस्पेंशन के लिए यह 37 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और केवाईबी से पीछे की ओर प्री-लोड एडजस्टेबल मोनोशॉक के साथ आती है।

फीचर्स
बाइके अन्य हार्डवेयर डिटेल्स की बात करें तो इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल एबीएस और बहुत कुछ शामिल हैं। R3 हमेशा से एक ज्यादा आरामदायक एर्गोनॉमिक्स और फ्री-रेविंग इंजन के साथ एक स्पोर्ट टूरर बाइक रही है, जो इसे एक शानदार लंबी दूरी की बाइक बनाता है। भारत में पहले बेचे गए मॉडल की तुलना में, नई R3 में पहले से ही ब्रांड के बड़े R7 मोटरसाइकिल के हिसाब से डिजाइन में बदलाव किया गया है।
मुकाबला
लॉन्च होने पर भारतीय बाजार में Yamaha R3 का मुकाबला अपने पुरानी प्रतिद्वंद्वी KTM RC 390 (केटीएम आरसी 390) से होगा। इसके अलावा यह BMW G 310 RR, TVS Apache RR 310, Kawasaki Ninja 300 और साथ ही Kawasaki Ninja 400 के साथ भी मुकाबला करेगी। हालांकि Yamaha R3 की कीमत काफी अहम होगी, लेकिन इसके सिंगल सिलेंडर बाइक जितना सस्ता होने की उम्मीद नहीं है।