सब्सक्राइब करें

खरीदना चाहते हैं नई सेडान कार! साल के आखिर में इन कारों पर मिल रहे हैं 1.2 लाख रुपये तक के ऑफर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 22 Dec 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
year end discount on sedan cars 2020: Up to Rs 1.2 Lakh discount on Honda City, toyota yaris, volkswagen vento and skoda rapid sedan cars
skoda rapid - फोटो : For Refernce Only

इस साल दो सेगमेंट में ही सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं, पहला कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट और दूसरा सेडान सेगमेंट। बात करते हैं सेडान सेगमेंट की तो इस साल होंडा ने अपनी पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी लॉन्च की, स्कोडा रैपिड लॉन्च हुई, तो वहीं फॉक्सवैगन ने वेंटो को नए TSI इंजन के साथ लॉन्च किया। इसके अलावा इस साल ह्यूंदै ने भी अपनी सेडान कार वरना को भी लॉन्च किया। वहीं अगर आप सेडान कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो साल के आखिर में डीलर्स इन कारों पर बढ़िया डिस्काउंट दे रहे हैं...

Trending Videos
year end discount on sedan cars 2020: Up to Rs 1.2 Lakh discount on Honda City, toyota yaris, volkswagen vento and skoda rapid sedan cars
New 2020 Honda City - फोटो : Honda (For Reference Only)

होंडा सिटी

  • होंडा सिटी बेस्ट सेलिंग सेडान में शामिल है, इसके बाद सियाज और वरना का नंबर आता है।
  • होंडा सिटी पर 30 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर कर रही है
  • फिलहाल सिटी पर कोई कैश डिस्काउंट या कारपोरेट बेनिफिट्स शामिल नहीं है।
  • वहीं कंपनी अभी भी चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी बेच रही है, डीलरशिप पर संपर्क करके आप बेस्ट ऑफर जान सकते हैं।
  • नई होंडा सिटी की एक्स-शोरूम कीमत 10.90 लाख रुपये से 14.65 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
year end discount on sedan cars 2020: Up to Rs 1.2 Lakh discount on Honda City, toyota yaris, volkswagen vento and skoda rapid sedan cars
Toyota Yaris - फोटो : Toyota

टोयोटा यारिस

  • टोयोटा अपनी सेडान कार यारिस पर 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, इतना ही एक्सचेंज बोनस और कारपोरेट बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। कुल मिला कर कंपनी 60 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है।
  • यारिस में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑप्शनल सीवीट ऑटोमैटिक के साथ आता है।
  • यारिस की एक्स-शोरूम कीमत 8.86 लाख रुपये से 14.30 लाख रुपये तक है।
year end discount on sedan cars 2020: Up to Rs 1.2 Lakh discount on Honda City, toyota yaris, volkswagen vento and skoda rapid sedan cars
Maruti Suzuki Ciaz 2020 - फोटो : for Reference Only

मारुति सुजुकी सियाज

  • मारुति सुजुकी सियाज पर कंपनी 30 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 11 हजार रुपये तक के कारोपोरेट बेनिफिट्स के साथ कुल 61 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है।  
  • सियाज की एक्स-शोरूम कीमत 8.31 लाख रुपये से 11.09 लाख रुपये तक है। इस सेगमेंट में ये सबसे सस्ती कार है।

 
 

विज्ञापन
year end discount on sedan cars 2020: Up to Rs 1.2 Lakh discount on Honda City, toyota yaris, volkswagen vento and skoda rapid sedan cars
Skoda Rapid Black - फोटो : File

स्कोडा रैपिड

  • कंपनी फिलहाल इसके एंट्री लेवल रैपिड राइडर प्लस वैरियंट पर कोई ऑफर नहीं दे रही है।
  • कंपनी इसके बाकी वैरियंट्स स्टाइल, एंबीशन, ऑनिक्स और मोंटे कारलो वैरियंट्स पर ऑफऱ दे रही है।
  • रैपिड पर 50 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 15 हजार रुपये तक के कॉरपोरेट बेनिफिट्स के साथ कुल 90 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है।      
  • इसके अलावा कंपनी 4-साल का मेंटेनेंस प्लान 30 हजार रुपये में दे रही है।
  • रैपिड का 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन 110 पीएस की पावर देता है, जो 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
  • स्कोडा रैपिड की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से 13.29 लाख रुपये तक है। इसका एंट्री लेवल वैरियंट इस सेगमेंट में सबसे सस्ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed