सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: इस साल ये पांच खास फीचर बने कारों की 'जान', अभी तक आते थे लग्जरी गाड़ियों में

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 17 Dec 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
2020 Year Ender Top car tech trends in India: Best five features drive the indian automobile sector
Year Ender 2020: Top car tech trends - फोटो : For Refernce Only

ऑटो सेक्टर के लिए ये साल बेहद मुश्किल भरा रहा है। हालांकि साल के अंतिम महीनों में ऑटो कंपनियों ने कुछ बेहतर किया है। पर्सनल व्हीकल्स की बात करें, तो सबसे ज्यादा बिक्री एसयूवी सेगमेंट में दर्ज की गई है। किआ और एमजी की कारें जमकर बिकी हैं। इसकी वजह है कि कनेक्टेड टेक्नोलॉजी। आजकल लगभग सभी कार कंपनियां ये टेक्नोलॉजी अपनी नई गाड़ियों में दे रही हैं। आइए जानते हैं उन नई तकनीकों के बारे में जो साल 2020 में कारों में देखने को मिली...

Trending Videos
2020 Year Ender Top car tech trends in India: Best five features drive the indian automobile sector
Nissan Magnite Interior - फोटो : Nissan

वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले

पिछले साल कुछ ही कार कंपनियों ने इस टेक्नोलॉजी को देना शुरू किया था। लेकिन इस साल सभी लॉन्च हुई नई कारों में ये टेक्नोलॉजी देखने को मिली। यहां तक कि 10 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिले। अगर आपके पास सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी है, तो भी आप अपने फोन को बिना तार के कनेक्ट कर सकते हैं। फिलहाल आ रही कई कारों में अभी भी इन फीचर्स को एक्टीवेट करने के लिए फोन को वायर से कनेक्ट करना पड़ता है, लेकिन हाल ही में लॉन्च हुई निसान मैगनाइट में यह वायरलेस है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
2020 Year Ender Top car tech trends in India: Best five features drive the indian automobile sector
Sonet Air Pure - फोटो : Kia Motrors

एयर प्यूरीफायर्स और वायरस प्रोटेक्शन

इस साल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कारों में भी इस तरह की टेक्नोलॉजी की जरूरत पड़ी। वहीं उत्तरी बारत में प्रदूषण तो अब आम बात है। इसी को देखते हुए कई कार कंपनियों ने गाड़ियों में एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम देऩा शुरू कर दिया है। किआ सोनेट, निसान मैगनाइट में ये फीचर दिया गया है। वहीं हाल ही में लॉन्च हुई ह्यूंदै आई20 में ऑक्सीजन बूस्ट फीचर दिया गया है।

2020 Year Ender Top car tech trends in India: Best five features drive the indian automobile sector
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only

कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

2020 में सबसे ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी देखने को मिली। 2019 में इसकी शुरुआत ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी एमजी मोटर ने की थी। जिसके बाद किआ ने अपनी सेल्टोस एसयूवी में इस टेक्नोलॉजी को पेश किया। खुद किआ का दावा है कि वह देश में एक लाख से ज्यादा कनेक्टेड कारें बेच चुकी हैं, जिनमें सेल्टोस और सोनेट प्रमुख हैं। इनमें ज्यो फेंसिग, टेलीमैटिक्स और रिमोट एक्सेस फीचर शामिल हैं। ये फीचर अभी तक लग्जरी कारों में ही देखने को मिलते थे। वहीं ह्यूंदै की पॉपुलर हैचबैक आई20 में भी ये फीचर दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
2020 Year Ender Top car tech trends in India: Best five features drive the indian automobile sector
Kia Sonet Interior - फोटो : Kia

बड़ी टचस्क्रीन

2020 में एक खास ट्रेंड देखने को मिला, वह था टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम का। इस साल लॉन्च हुई हर नई कार में ये ट्रेंड देखने को मिला। शुरुआत में जब टचस्क्रीन सिस्टम लॉन्च हुए थे, तो ये 7 इंच तक के थे, लेकिन सोनेट और आई20 में 10.25 इंच का सिस्टम दिया गया। इन्हें इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है और इनमें से कई वॉयस ऑपरेटेड भी हैं। वहीं डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी अब फुली डिजिटल हो गए हैं। पहले सेमी डिजिटल का ट्रेंड देखने को मिलता था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed