सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Haunted Roads in India: ये हैं भारत की पांच सबसे डरावनी सड़कें, भूल कर भी न करें यहां पर विजिट

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 18 Sep 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
5 most haunted roads in India Do not visit there
ये हैं भारत की 5 सबसे डरावनी सड़कें, भूल कर भी न करें यहां पर विजिट - फोटो : Istock

अक्सर आपने किस्से, कहानियों या किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से ऐसे रास्तों के बारे में जरूर सुना होगा, जो अपने डरावनेपन के लिए काफी मशहूर हैं। इसी सिलसिले में आज हम भारत की 5 सबसे डरावनी सड़कों के बारे में बात करने वाले हैं। ये सड़कें इतनी डरावनी हैं कि यहां पर भूल कर भी कोई विजिट नहीं करता। अक्सर यहां पर कई रहस्यमय घटनाएं होती हैं, जिनके राज से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं भारत की 5 सबसे डरावनी सड़कों के बारे में -

कसारा घाट, मुंबई नासिक हाईवे

कसारा घाट, मुंबई नासिक हाईवे पर स्थित है। ये स्थान रहस्यमय घटनाओं के कारण कई मर्तबा चर्चा में रहा है। यहां पर सफर करने वाले कई लोगों ने अपने डरावने अनुभव को लोगों के बीच साझा करते हुए बताया है कि अक्सर यहां पर एक औरत घूमती हुई दिखती है, जिसका सिर कटा हुआ है। इस जगह पर कई दिल दहला देने वाली घटनाएं भी बीते वक्त में हो चुकी हैं।

Trending Videos
5 most haunted roads in India Do not visit there
ये हैं भारत की 5 सबसे डरावनी सड़कें, भूल कर भी न करें यहां पर विजिट - फोटो : Istock

ब्लू क्रॉस रोड, चेन्नई

चेन्नई में स्थित ये रोड सुसाइड पॉइंट के नाम से मशहूर है। यहां पर अब तक कई सुसाइड हो चुके हैं। इस रोड को चेन्नई की सबसे डरावनी सड़क कहा जाता है। ब्लू क्रॉस रोड पर इतने सारे पेड़ पौधे हैं कि दिन के समय भी यहां पर सूर्य की रोशनी सतह तक नहीं पहुंच पाती है। रात के समय तो माहौल और भी ज्यादा डरावना हो जाता है। इस स्थान पर जो लोग गए हैं उनके मुताबिक यहां पर कई रहस्यमय घटनाएं होती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 most haunted roads in India Do not visit there
ये हैं भारत की 5 सबसे डरावनी सड़कें, भूल कर भी न करें यहां पर विजिट - फोटो : Istock

कशेदी घाट, मुंबई गोवा हाईवे

मुंबई गोवा हाईवे पर स्थित कशेदी घाट अपनी हॉन्टेड घटनाओं के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है। कई लोगों का ये तक कहना है कि कशेदी घाट ही नहीं बल्कि पूरा मुंबई गोवा हाईवे ही हॉन्टेड है। यहां पर सफर करने वाले लोगों के मुताबिक इस जगह पर कई अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं। अक्सर गाड़ी के भीतर रखे नॉन वेजिटेरियन खाने अपने आप गायब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप इस जगह पर सफर कर रहे हैं, तो भूलकर भी नॉन वेजिटेरियन खाने को लेकर ना जाएं।

5 most haunted roads in India Do not visit there
ये हैं भारत की 5 सबसे डरावनी सड़कें, भूल कर भी न करें यहां पर विजिट - फोटो : Istock

ईस्टर्न एक्सप्रेस वे, थाने

कई लोगों के मुताबिक इस एक्सप्रेस वे पर एक बेहद ही डरावना भूत घूमता है, जिसकी गर्दन कटी हुई है। अब तक कई लोगों ने वहां पर इस भूत को देखने का दावा किया है। अक्सर कई रहस्यमय घटनाएं भी ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर जन्म लेती रहती हैं।

विज्ञापन
5 most haunted roads in India Do not visit there
ये हैं भारत की 5 सबसे डरावनी सड़कें, भूल कर भी न करें यहां पर विजिट - फोटो : Istock

कैंटोनमेंट रोड, दिल्ली

कहा जाता है कि दिल्ली का ये कैंटोनमेंट रोड काफी हॉन्टेड है। यहां पर अक्सर एक औरत सफेद साड़ी में घूमती है। यही नहीं ये औरत रोड पर सफर करने वाले लोगों से लिफ्ट भी मांगती है। ऐसे में अगर आप इस रोड पर सफर कर रहे हैं, तो भूल कर भी यहां पर कभी भी मत रुकें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed