हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
18 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली : नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच आज से दौड़ेगी मेट्रो, पुरी और केजरीवाल करेंगे उद्घाटन
दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर नजफगढ़ और ढांसा बस स्टैंड स्टेशन के बीच शनिवार शाम पांच बजे से यात्रियों के लिए सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इससे आसपास के गांवों और कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
India Covid Vaccination Record: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगा टीका, चीन को भी छोड़ दिया पीछे
देश ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की अनोखे अंदाज में बधाई दी। इस दौरान देश में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बन गया। शुक्रवार को सिर्फ 17 घंटे में ही ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा दी गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा: पांच जिलों में आज से कड़े पहरे में होगी महिला सिपाही परीक्षा, 2.57 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
हरियाणा महिला पुलिस परीक्षा कड़े सुरक्षा पहरे में शनिवार और रविवार को पांच जिलों में होगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहली बार सब डिवीजन स्तर पर भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
चारधाम यात्रा 2021: यात्रा पर आ रहे हैं तो यह दस्तावेज रखें साथ, नियम भी जान लें
अगर आप शनिवार से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं तो इसके लिए नियमों का भलिभांति समझ लें। कहीं ऐसा न हो कि आप चारधाम यात्रा से वंचित रह जाएं। परिवहन आयुक्त दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से शुक्रवार को यात्रा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...