देश दुनिया में ऐसी कई खतरनाक जगहें हैं, जिनके बारे में सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अक्सर इन स्थानों पर कई पर्यटक रोमांचक अनुभव पाने के लिए घूमने जाते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको दुनिया के पांच सबसे खतरनाक ब्रिज के बारे में बताने वाले हैं। इन ब्रिज को पार करने में लोगों की हालत खराब हो जाती है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
अजब-गजब: ये हैं दुनिया के पांच सबसे खतरनाक ब्रिज, जान हथेली पर रखकर पार करते हैं लोग
हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान
पाकिस्तान में स्थित हुसैनी हैंगिंग ब्रिज को दुनिया के बेहद ही खतरनाक ब्रिज में गिना जाता है। ये पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान वाले क्षेत्र में स्थित है। ये पुल हुंजा नदी के ऊपर बना है, जो दो गांवों को जोड़ने का काम करता है। इस ब्रिज को पार करना काफी खतरनाक है।
लंगकावी स्काई ब्रिज, मलेशिया
लंगकावी स्काई ब्रिज साल 2004 में पूरा बनकर तैयार हुआ। ये दुनिया का सबसे लंबा घुमावदार ब्रिज है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज में की जाती है। ये करीब 660 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अपने इसी अनोखेपन के कारण अक्सर कई पर्यटक इसका रोमांच लेने के लिए यहां पर आते हैं।
रॉयल गॉर्ज ब्रिज, यूएसए
रॉयल गॉर्ज ब्रिज अरकंसास नदी के ऊपर स्थित है। इसकी ऊंचाई करीब 955 फीट है। ये अमेरिका का सबसे ऊंचा सस्पेंशन पुल है। इसका भी नाम खतरनाक ब्रिजों की लिस्ट में शुमार होता है। इस ब्रिज का निर्माण साल 1929 में किया गया था। रोमांच पाने के लिए बड़ी मात्रा में पर्यटक इस जगह पर आते हैं।
कमेंट
कमेंट X