सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज का रहस्य: क्या सच में जर्मनी के न्यूरेमबर्ग शहर में हुई थी एलियंस की लड़ाई, जानिए क्या है इसके पीछे का राज

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
Nuremberg city Germany did the fight of aliens really happen there know secret behind it
न्यूरेमबर्ग - फोटो : Istock

इतिहास में ऐसी कई रहस्यमयी घटनाएं हुईं हैं, जिनके बारे में आज भी चर्चा की जाती है। कई ऐतिहासिक संरचनाएं जैसे स्टोन हेंज, Moai की मूर्तियां, इजिप्ट के पिरामिड आदि का संबंध एलियंस के साथ जोड़कर देखा जाता है, पर क्या आपको पता है कि इतिहास के पन्नों में एक ऐसी घटना भी कैद है, जहां पर एलियंस के युद्ध होने का दावा किया गया है। कहा जाता है कि ये रहस्यमयी वाकिया साल 1561 में जर्मनी के न्यूरेमबर्ग शहर में हुआ था। उस दौरान कई सारी उड़न तश्तरियां एक दूसरे से युद्ध कर रही थीं। इस घटना को कई लोगों ने अपनी आंखों से देखना का दावा किया है। एलियंस का ये युद्ध करीब 1 घंटे तक चला था। हंस ग्लासर ने इस अजीबोगरीब घटना का पूरा ब्योरा जर्मनी के न्यूरमबर्ग गैजेट में अंकित किया था। आज के रहस्य की इस कड़ी में हम जर्मनी के न्यूरेमबर्ग शहर में हुई इसी रहस्यमयी घटना के बारे में जानेंगे।

Trending Videos
Nuremberg city Germany did the fight of aliens really happen there know secret behind it
न्यूरेमबर्ग - फोटो : Istock

न्यूरेमबर्ग गैजेट के मुताबिक उस दौरान कई रंग बिरंगे रहस्यमयी ऑब्जेक्ट पूरे शहर के ऊपर मंडरा रहे थे। घटना के बाद 100 से भी ज्यादा ऑब्जेक्ट एक धुएं में गायब हो गए। वहीं कुछ जमीन पर आकर क्रैश किए। उस दौरान शहर में उठा धुंआ इतना घना था कि ये मीलों दूर से दिख रहा था। उस समय इस पूरी घटना को कई लोगों ने देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nuremberg city Germany did the fight of aliens really happen there know secret behind it
न्यूरेमबर्ग - फोटो : Istock

हालांकि इसके कुछ समय बाद 1566 में एक और अजीबोगरीब वाकिया स्विट्जरलैंड के बासेल शहर में कैद हुआ। यहां पर भी कई काले रंग की उड़नतश्तरियों को आसमान में देखे जाने का दावा किया गया, जिसका उल्लेख हमें उस समय के बासेल सिटी गैजेट में देखने को मिलता है।

Nuremberg city Germany did the fight of aliens really happen there know secret behind it
न्यूरेमबर्ग - फोटो : Istock

उस दौरान छपे न्यूरेमबर्ग गैजेट की मानें तो सबसे पहले आर्क की तरह दिखने वाली दो उड़नतश्तरियां आसमान में दिखीं। उसके बाद देखते ही देखते कई और सिलेंडर की तरह दिखने वाले ऑब्जेक्ट आसमान में  इधर से उधर मंडरा रहे थें। देखते ही देखते उनके बीच युद्ध शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Nuremberg city Germany did the fight of aliens really happen there know secret behind it
न्यूरेमबर्ग - फोटो : Istock

इस घटना को बीते 450 साल से भी ज्यादा हो गए हैं। कई लोगों का कहना है कि उस दौरान जर्मनी के न्यूरेमबर्ग शहर में परग्रही जीवों ने आकर लड़ाई की थी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed