{"_id":"613731a8242c5161317f0026","slug":"aliens-maya-civilization-relations-know-all-mysteries-of-mayan-civilization","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: क्या माया सभ्यता के साथ एलियंस का संबंध था? ये है इसके पीछे का रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: क्या माया सभ्यता के साथ एलियंस का संबंध था? ये है इसके पीछे का रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एलियंस माया सभ्यता संबंध
- फोटो : Istock
Link Copied
माया सभ्यता के विषय में आप में से कई लोगों ने सुना होगा। इस रहस्यमय सभ्यता को लेकर देश दुनिया में कई दावे किए जाते हैं। कई लोगों का मानना है कि माया सभ्यता का संबंध एलियंस के साथ था। इस बात में कितनी हकीकत है और कितना फसाना आज हम उसी के बारे में जानेंगे। विश्व भर में ऐसी कई प्राचीन कलाकृतियां हैं, जिनके विषय में कहा जाता है कि उन्हें एलियंस ने बनाया था। फिर चाहे बात आप गीजा के पिरामिड की करें या स्टोनहेंज की। कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स इन सभी कलाकृतियों का संबंध एलियंस के साथ जोड़ कर देखते हैं।
इसी कड़ी में आज हम माया सभ्यता की बात करने वाले हैं। माया आर्किटेक्ट को देखने के बाद कई विशेषज्ञों का कहना है कि उनका संबंध एलियंस के साथ था। माया मंदिरों की दीवारों पर कई जगह परग्रही जीवों के चित्र अंकित हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं माया सभ्यता के रहस्य के बारे में -
Trending Videos
2 of 5
एलियंस माया सभ्यता संबंध
- फोटो : Istock
माया संस्कृति में इस बात का उल्लेख मिलता है कि प्राचीन समय में स्वर्ग से कई देवता धरती पर उतरे थे। उन्होंने प्राचीन माया लोगों को एस्ट्रोनॉमी, आर्किटेक्चर और निर्माण संबंधी बहुमूल्य ज्ञान दिया था। उन्हीं में से एक देवता ने ये ऐलान किया था कि वे धरती पर दोबारा 21 दिसंबर 2012 के दिन आएंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि ये देवता कोई और नहीं बल्कि एलियंस थे, जिन्हें ंमाया के लोगों ने अपना ईष्ट समझा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
एलियंस माया सभ्यता संबंध
- फोटो : Istock
माया सभ्यता पर हुई कई खोजों और रिसर्च के बाद इस बात को बल मिला है कि प्राचीन माया सभ्यता को एलियंस ने विजिट किया था। लेटिन अमेरिका की इस सभ्यता की दीवारों पर ऐसी कई कलाकृतियां अंकित हैं, जो माया और एलियंस के ताल्लुकात होने का दावा करती हैं। पाकाल का मकबरा लंबे समय से इस बात की गवाही देता आ रहा है।
4 of 5
एलियंस माया सभ्यता संबंध
- फोटो : Istock
पाकाल के मकबरे का चित्र देखने के बाद कई विशेषज्ञों का ये कहना है कि पाकाल एक खास तरह की उड़नतश्तरी में बैठा है, जो किसी दूसरे जगत में जाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा माया सभ्यता से जुड़ी कई रहस्यमय खोजें हुई हैं, जो इस बात की गवाही देते हैं कि एलियंस के साथ माया लोगों का संपर्क था।
विज्ञापन
5 of 5
एलियंस माया सभ्यता संबंध
- फोटो : Istock
इस सभ्यता से जुड़ी रहस्यमय कलाकृतियों को साल 2011 में जर्मनी के सारब्रकन में आयोजित एक सम्मेलन में प्रदर्शित किया गया। इन रहस्यमय कलाकृतियों को डॉ नसीम हरामीन द्वारा प्रस्तुत किया गया था। सम्मेलन में कई ऐसी चीजों को दिखाया गया जिनमें परग्रही जीव या उनसे जुड़ी रहस्यमय चीजें अंकित थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।