हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
17 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी का जन्मदिन: बड़ी खासियत हैं उनके अनोखे विचार, पूरी तरह गैरपरंपरागत नेता हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है और ये इस बात के मूल्यांकन का वक्त भी है कि वो क्या अनोखी चीज है जो हिंदुस्तानियों के मन में मोदी के जादू को बरकरार रखे हुए है। आकर्षण या कहें मोदी इफेक्ट है, जिसने कोरोना जैसी आपदा के वक्त भी लोगों के हौसले को थामे रखा और उनकी उम्मीद और भरोसे को कम नहीं होने दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक शुक्रवार 17 सितंबर को लखनऊ में होगी। इसमें चार दर्जन से अधिक वस्तुओं पर टैक्स दर की समीक्षा हो सकती है। इसमें कोविड-19 से संबंधित 11 दवाओं पर टैक्स छूट को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला भी हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
यूपी में बारिश का कहर :आज और कल प्रदेश में स्कूल-कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारीगण क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्यों पर नजर रखें। उन्होंने 17 व 18 सितम्बर, 2021 को प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बन्द रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कृषि कानूनों का एक साल : आज अकाली दल मनाएगा काला दिवस, आम आदमी पार्टी का पंजाब में कैंडल मार्च
कृषि कानूनों के खिलाफ आज शिरोमणि अकाली दल काला दिवस मनाएगा। केंद्र सरकार से अनुमति न मिलने के बाद भी शिअद संसद मार्च करेगी। शिअद प्रवक्ता ने कहा है कि वह बिना अनुमति दिल्ली कूच करेंगे, हालांकि उनका यह मार्च शांतिपूर्ण होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...