बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   JSSC-CGL Exam Cancelled: JSSC-CGL exam called off; ministers get student leaders to end their hunger strike!

JSSC-CGL Exam Cancelled: JSSC-CGL परीक्षा हुई रद्द मंत्रियों ने खत्म कराया छात्रों नेताओं का अनशन!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Tue, 18 Aug 2026 03:39 AM IST
JSSC-CGL Exam Cancelled: JSSC-CGL exam called off; ministers get student leaders to end their hunger strike!

झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा और TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद छात्रों के लंबे आंदोलन का औपचारिक रूप से अंत हो गया। आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो, उम्मे हबीबा और राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकार की ओर से मंत्री दीपिका पांडे सिंह और इरफान अंसारी अस्पताल पहुंचे और छात्र नेताओं से बातचीत की।

सदर अस्पताल में हुई बातचीत के दौरान छात्र नेताओं और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच आंदोलन समाप्त करने को लेकर सहमति बनी। इसके बाद देवेंद्र नाथ महतो समेत अन्य छात्र नेताओं ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। मंत्री इरफान अंसारी ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। उन्होंने कहा कि देवेंद्र महतो, उम्मे हबीबा और राहुल क्रांति ने स्वयं अनशन खत्म करने का निर्णय लिया और सरकार ने इसमें उनकी मदद की।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि दीपिका पांडे सिंह और जयराम महतो के संयुक्त प्रयासों से आंदोलन को समाप्त करने में सफलता मिली है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने छात्रों की सभी प्रमुख मांगों को मान लिया है। उनके मुताबिक, ये मांगें लंबे समय से छात्रों के लिए एक बड़ा मुद्दा बनी हुई थीं और सरकार ने उनकी चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री की ओर से JSSC-CGL परीक्षा तथा TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उनसे संबंधित परिणामों को रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलनरत छात्रों में उत्साह देखने को मिला। 24 दिनों से चल रहे इस आंदोलन के दौरान छात्र परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच और भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहे थे। सरकार के फैसले को आंदोलनकारी छात्रों ने अपनी बड़ी जीत के तौर पर देखा।

हालांकि, परीक्षा रद्द होने के फैसले से उन अभ्यर्थियों के बीच नाराजगी भी है, जिन्होंने JSSC-CGL परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी हासिल की थी। ऐसे अभ्यर्थियों ने सरकार के निर्णय के खिलाफ विरोध जताया है। इस तरह एक ही फैसले ने जहां आंदोलनरत छात्रों को राहत दी है, वहीं चयनित अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर नया सवाल खड़ा कर दिया है। अब सरकार के सामने परीक्षा प्रक्रिया को आगे किस तरह संचालित किया जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर क्या व्यवस्था की जाए, यह बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Dimagi Naxal Party: 'दिमागी नक्सल पार्टी' किसने बनाई? राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत इन नेताओं को किया फॉलो

17 Aug 2026

Tamil Nadu CM Vijay Gifts Farmers: सीएम विजय ने इन किसानों को दिया बड़ा तोहफा !

17 Aug 2026

दीपक महस्के ने ली अमित मालवीय की जगह।BJP New IT Cell Head Deepak Mahaske| BJP New Team | Nitin Nabin

17 Aug 2026

खींवसर से BJP मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण, नागौर में BJP के मजबूत होने का दावा

17 Aug 2026

Nitin Nabin New Team Announced: स्मृति ईरानी की एंट्री, विनोद तावड़े और वसुंधरा को बड़ी जिम्मेदारी

17 Aug 2026
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण, भारत में सूतक लगेगा या नहीं?

17 Aug 2026

वंदे मातरम के अपमान पर बोले संजय सिंह, 'दिमागी नक्सली...'

17 Aug 2026
विज्ञापन

न हिंदू, न मुस्लिम, बाबा रामदेव क्यों बोले, खतरे में है तो देश की जवानी?

17 Aug 2026

छात्रों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सोरेन को लिखा पत्र, होने वाला है कुछ बड़ा?

17 Aug 2026

तमिलों की मौत पर थलापति विजय हुए फायर, शिवकुमार से कर दी ये मांग!

17 Aug 2026

यूपी में भयंकर बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान!

17 Aug 2026

नाग पंचमी पर बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

17 Aug 2026

सिर्फ नाग पंचमी पर खुलता है ये मंदिर, कालसर्प दोष वाले जरूर करें दर्शन!

17 Aug 2026

Prashant Kishor Bankipur MLA Oath Ceremony: इस अंदाज में ली पीके ने विधायक पद की शपथ | Bankipur MLA

17 Aug 2026

UP Election 2027 में Gen Z बनेगा किंगमेकर? Mayawati का सुपर प्लान तैयार! Akash Anand | UP Politics

17 Aug 2026

Tarique Rahman India Visit: कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए भारत से पंगे ले रहे हैं तारिक रहमान?

17 Aug 2026

Congress में Rahul-Priyanka की 'आलाकमान' बनने की लड़ाई?| Imran Masood Exclusive | Sonia Gandhi

17 Aug 2026

CJP Student Protest vs Rahul Gandhi की 'गूंज' का कितना असर और क्यों अलग?| Congress | Ashutosh Ranka

17 Aug 2026

लखीसराय भगदड़ पर CM सम्राट ने किया मुआवजे का एलान

17 Aug 2026

Rahul on PM Modi: Monsoon Session 2026 में सियासत ।PM पर टिप्पणी, Shah पर आरोप Rahul के लिए मुश्किल

17 Aug 2026

रूस ने की यूक्रेन पर मिसाइलों की बौछार

17 Aug 2026

OTT Vs Cinema: Nehru -Indra के समय फिल्मों से नरैटिव बनाने का चलन ज्यादा। Exclusive Raja Bundela

17 Aug 2026

Ranchi Jharkhand Protest: सरकार और विपक्ष दोनों से सवाल ,छात्र आंदोलन में कौन बेनकाब?| Hemant Soren

17 Aug 2026

सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने पर हत्या,अब्दुल को इंसाफ दिलाने पर अड़े दीपके

17 Aug 2026

UP Heavy Rain Alert: यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! | Aaj Ka Mausam | Weather Update

17 Aug 2026

Weather Forecast 17 Aug 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

17 Aug 2026

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC उम्मीदवारों को सरकार ने वार्ता के लिए फिर से बुलाया

17 Aug 2026

Asish Banerjee Passed Away: आशीष बनर्जी की मौत पर ममता ने तोड़ी चुप्पी, बताया कौन जिम्मेदार?

17 Aug 2026

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम विवाद बढ़ीं सोनिया-राहुल की मुश्किलें दिल्ली में FIR दर्ज

16 Aug 2026

राहुल गांधी ने लड़कियों के लिए किया बड़ा एलान! Chhatron Ki Goonj Pune | Paper Leak | Congress

16 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed