{"_id":"614ad239a8f4be01097467a0","slug":"afghanistan-haunted-military-outpost-know-the-mystery-behind-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का रहस्य: ये है अफगानिस्तान का हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट, रात में होती हैं कई अजीबोगरीब घटनाएं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
आज का रहस्य: ये है अफगानिस्तान का हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट, रात में होती हैं कई अजीबोगरीब घटनाएं
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे ने वैश्विक राजनीति में एक नई पटकथा की शुरुआत की है। इस देश का इतिहास अनूठा रहा है। यहां पर जिस किसी भी साम्राज्य ने अपनी प्रभावशीलता जमाने की कोशिश की, उसकी यहां पर केवल कब्रें ही खुदी हैं। इसी वजह से अफगानिस्तान को ग्रेवयार्ड ऑफ एम्पायर्स के नाम से जाना जाता है। 1979 से लेकर 1989 के बीच सत्ता संघर्ष के दौरान यहां पर करीब 10 हजार से भी ज्यादा सोवियत सैनिक मारे गए। 2001 से 2021 के बीच कई अमेरिकी सैनिकों ने भी अफगानिस्तान में अपनी जान गवाई।
इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं अफगानिस्तान के एक ऐसे हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट के बारे में, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां पर आज भी कई रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं। इस जगह पर कई पैरानॉर्मल घटनाएं होती हैं, जिसका जिक्र यहां पर तैनात रहे कई मरीन सैनिकों ने किया था। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में -
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
ये डरावनी जगह अफगानिस्तान के हेलमंद प्रोविंस में स्थित है। ऑपरेशन एनड्यूरिंग फ्रीडम के पहले यहां पर एक आउटपोस्ट था, जिसे द रॉक के नाम से जाना जाता था। अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान में कदम रखने से पहले ये जगह तालिबानी आतंकियों के कब्जे में थी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
स्थानीय लोगों की मानें तो अमेरिकी मिसाइल के हमले ने इस पूरी जगह को निस्ते-नाबूत कर दिया। इस हमले में कई तालिबानी आतंकी वहां पर जिंदा ही दफन हो गए। हालांकि खोजबीन में यहां पर कई हड्डियां भी मिलीं, जो करीब 100 साल से भी अधिक पुरानी थी। गौरतलब बात है कि सुरक्षा कारणों के चलते इस जगह का अब तक विस्तृत अध्ययन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
कई लोगों का कहना है कि ये रॉक बहुत समय पहले एक किला हुआ करता था। ऑपरेशन एनड्यूरिंग फ्रीडम के दौरान यहां पर तैनात कई मरीन सैनिक और ब्रिटिश सेना के लोगों ने इस बात का दावा किया कि उन्हें इस स्थान पर कई रहस्यमयी घटनाएं दिखाई देती थीं। उन्हें अमूमन अजीबोगरीब स्टेटिक रेडियों की आवाजें सुनाई देती। इसके अलावा उन्होंने कई रहस्यमयी लाइटें भी देखीं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
इस जगह के बारे में बात करते हुए कुछ सैनिकों ने बताया था कि रात के घने अंधेरे में उनको रसियन आवाजें सुनाई देती थी। मरीन सैनिकों को अक्सर इस स्थान पर ऐसा महसूस होता था कि कोई उन्हें देख रहा है। इसके अलावा उनको सड़े मांस की बदबू भी आती थी। अफगानिस्तान के इस मोस्ट हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ सका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।