{"_id":"6139a4128ebc3edacc1bb8e4","slug":"worlds-quietest-room-anechoic-chamber-where-you-can-hear-sound-of-the-heartbeat-and-bones","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: ये है दुनिया का सबसे शांत कमरा, दिल की धड़कन और हड्डियों की आती हैं आवाजें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: ये है दुनिया का सबसे शांत कमरा, दिल की धड़कन और हड्डियों की आती हैं आवाजें
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 22 Sep 2021 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काम के दौरान शांति हम सभी को पसंद है। शांत वातावरण में मन एकाग्र रहता है, जिसके चलते किसी भी कार्य को करने में आसानी होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया के सबसे शांत कमरे के बारे में बताने वाले हैं। ये कमरा कहीं और नहीं बल्कि माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में है। ये रूम इतना शांत है कि इसमें जाने के बाद आपको अपने खून की आवाजें सुनाई देने लगेंगी। ये जगह बाहरी शोरगुल से बिल्कुल शांत है।
इसी वजह से इस रूम को दुनिया की सबसे शांत जगहों में गिना जाता है। इसे काफी अच्छे से डिजाइन किया गया है, ताकि बाहर का हल्का सा भी शोर अंदर ना आए। यही नहीं इस कमरे के भीतर प्रवेश लेने के बाद आपको अपनी हार्ट बीट की आवाजें भी सुनाई देंगी। आप यहां पर अपनी हड्डियों की रगड़ने की आवाजें भी सुन सकते हैं। इन्हीं कारणों के चलते ये कमरा अक्सर सुर्खियों में बना रहता है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
एक रिपोर्ट की मानें तो इस कमरे के भीतर चलने पर हड्डियों के रगड़ने की आवाजें सुनाई देती हैं। देर तक बैठे रहने पर दिल की धड़कन सुनाई देने लगती है। ये कमरा अमेरिका के वाशिंगटन में स्थित माइक्रोसॉफ्ट के हेडक्वार्टर में है। इस रूम के भीतर कई खास चीजों को शामिल किया गया है, जो बाहर के शोर को अंदर प्रवेश नहीं लेने देते।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
इसके अलावा अंदर की आवाजों को खत्म करने के लिए कई खास उपकरण लगाए गए हैं। अगर आप इस कमरे के भीतर जरा सी भी आवाज करेंगे तो उसका बहुत तेज शोर आपको सुनाई देगा। इसी वजह से इसको एनेकोइक रूम भी कहा जाता है। इस रूम को हुंडराज गोपाल ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
हुंडराज गोपाल के मुताबिक रूम में प्रवेश करने के बाद कान में कुछ अजीब सी आवाजें आने लगती हैं और बहरापन जैसा लगने लगता है। गोपाल कहते हैं - "हमारे कान हमेशा किसी न किसी प्रकार की ध्वनि को सुनते रहते हैं। कान के पर्दों पर हमेशा हवा का दबाव बना रहता है। वहीं जब आप इस रूम में प्रवेश करते हैं, तो हवा का प्रेशर न के बराबर हो जाता है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते रूम में अंदर आने के बाद बहरापन जैसा महसूस होता है।"
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
इस कमरे की डिजाइनिंग को काफी अनोखे अंदाज में किया गया है। इसे कंक्रीट और स्टील की छह परतों से बनाया गया है। इस रूम को बनाने में करीब डेढ़ साल से भी ज्यादा का वक्त लगा। इसी वजह से रूम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे शांत कमरे के रूप में शामिल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।