{"_id":"60e6d8808ebc3e056635d2e6","slug":"after-surgery-mumbai-doctor-removes-1-kilogram-calcium-oxalate-stone-from-boy-urinary-bladder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: डॉक्टर ने लड़के के पेट से निकाला 1 किलोग्राम का पत्थर, जानिए फिर क्या हुआ आगे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: डॉक्टर ने लड़के के पेट से निकाला 1 किलोग्राम का पत्थर, जानिए फिर क्या हुआ आगे
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 08 Jul 2021 05:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर ऐसी कई घटनाएं सामने निकल कर आती हैं, जो देश-दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ये घटनाएं इतनी अजीब होती हैं कि एक पल के लिए इंसान को इस पर विश्वास भी नहीं होता। इसी सिलसिले में मुंबई में एक डॉक्टर ने कोलकाता के 17 वर्षीय लड़के के मूत्राशय से एक किलोग्राम वजन का पत्थर निकाला है। इस घटना की चर्चा भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी हो रही है। डॉक्टर ने इस पत्थर को एक सर्जरी के माध्यम से बाहर निकाला। पत्थर का आकार एक नारियल जैसा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड़के नाम का रूबेन है। रूबेन के मूत्राशय में जन्म के समय से ही एक विशेष प्रकार का एक्सट्राफी एपिस्पेडियाज कॉम्प्लेक्स (ईईसी) नामक रोग था। यह काफी दुर्लभ बीमारी है, जो 100,000 लोगों में से एक व्यक्ति को होती है। इस तरह के मामलों में व्यक्ति पेशाब को सामान्य ढंग से नहीं कर पाता है।
Trending Videos
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस खास रोग में मूत्राशय के दौरान मूत्र का रिसाव होता है। रूबेन को शुरुआत में भी इसी चीज की दिक्कत थी। लगभग 15 साल पहले डॉक्टर रेडकर ने ही रूबेन का ऑपरेशन किया था। इस ऑपरेशन में उन्होंने उसके मूत्राशय का आकार बढ़ा दिया था, ताकि उसे पेशाब करने के दौरान कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रूबेन एक अनाथ लड़का है। वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहता है। पिछले ही महीने रूबेन ने डॉक्टर रेडकर को फोन किया था। फोन पर उसने डॉक्टर को बताया कि वह अपने पेशाब को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है और मूत्राशय के दौरान उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इसके बाद रूबेन अपने रिश्तेदार के साथ डॉक्टर रेडकर की क्लिनिक में आया। कुछ ही समय बाद डॉक्टर रेडकर ने अपनी टीम के साथ उसके मूत्राशय का ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में उन्हें ब्लैडर से एक बड़े आकार का कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन मिला, जिसका वजन लगभग 1 किलोग्राम था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
स्टोन को बाहर निकालने के बाद उन्होंने रूबेन के मूत्राशय के बढ़े हुए हिस्से को भी ठीक किया। ऑपरेशन के बाद रूबेन पूरी तरह ठीक है। उसे अब किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा। उसकी किडनी पूरी तरह ठीक है और अच्छे से काम कर रही है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर रेडकर ने बताया कि "ये काफी जटिल काम था, जिसे हमारी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।" इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि "इस तरह के मामलों की जांच समय-समय पर होती रहनी चाहिए, ताकि ये आगे चलकर खतरनाक ना हो पाएं।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X