फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien Alert: एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क! अंतरिक्ष से आ रहे रहस्मयी सिग्नल ने वैज्ञानिकों के उड़ाए होश

Mon, 26 Sep 2022 12:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
Alien Alert mystery signal came from space to earth google trends
एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क! - फोटो : iStock

Alien News: दुनिया में आए दिन एलियन को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कभी-कभी लोग इस तरह के दावे करते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरान रह जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस रहस्य से पर्दा उठाने में लगे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। अब इस बीच एलियन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है।



वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष के एक इलाके से धरती पर लगातार आ रहे सिग्नल का पता लगाया है। इस सिग्नल को वैज्ञानिकों ने रिकॉर्ड किया है जो नए प्रकार का रेडियो सिग्नल है। उनका कहना है कि यह सामान्य फास्ट रेडियो बर्स्ट बिल्कुल अलग है। वैज्ञानिकों ने लगातार 91 घंटे सिग्नल वाली दिशा की रेडियो टेलिस्कोप से निगरानी की। उन्होंने पाया कि इनमें से 82 घंटे तक 1863 सिग्नल आए। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या एलियन दुनिया से संपर्क हो गया है? 

Alien Alert mystery signal came from space to earth google trends
एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क! - फोटो : iStock


वैज्ञानिकों के मुताबिक, धरती पर यह सिग्नल सुदूर एक गैलेक्सी से आ रहे हैं जिसका नाम  FRB 20201124A है। चीन के फाइव हंड्रेड मीटर अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलिस्कोप ने इन सिग्नल को पकड़ा है। चीन के पेकिंग यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोनॉमर हेंग शू इन सिग्नलों की जांच कर रहे हैं। 

Alien Alert mystery signal came from space to earth google trends
एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क! - फोटो : iStock

हेंग शू ने बताया है कि गैलेक्सी में कोई मैग्नेटार (Magnetar) यानी न्यूट्रॉन स्टार है जिससे यह रेडियो सिग्नल आ रहे हैं। उनका कहना है कि इसके पास बहुत अधिक मैग्नेटिक फील्ड है। FRB 20201124A अंतरिक्ष में कोई इस तरह का तारा है, जिस तरह जंगल में घूमने वाला खूंखार जानवर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Alien Alert mystery signal came from space to earth google trends
एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क! - फोटो : istock

लास वेगास स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा की एस्ट्रोफिजिसिस्ट बिंग झांग का कहना है इन रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं। अब इन रेडियो सिग्नल की स्टडी अमेरिका और चीन के वैज्ञानिक मिलकर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बेहद रहस्यमयी हैं। उन्होंने बताया कि इस गैलेक्सी से अलग-अलग वेवलेंथ के सिग्नल आ रहे हैं।

विज्ञापन
Alien Alert mystery signal came from space to earth google trends
एलियन की दुनिया से हो गया संपर्क! - फोटो : iStock


बिंग झांग ने कहा कि हम रेडियो सिग्नल की जांच कर रहे हैं कि किसी और दुनिया से कोई संदेश तो नहीं आ रहा है, हालांकि इसको समझना बेहद मुश्किल है। उन्होंने कहा कि लगता है कि हमारी आकाशगंगा की तरह ही FRB 20201124A गैलेक्सी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed