{"_id":"62ce5e51b68cc15b0358fa0b","slug":"alien-on-earth-dr-louis-turi-claim-alien-kidnapped-me-and-give-power-to-predict-future-strange","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alien on Earth: डॉक्टर का चौंकाने वाला दावा, एलियन ने किया किडनैप, दिमाग में डाली रहस्यमयी शक्ति","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Alien on Earth: डॉक्टर का चौंकाने वाला दावा, एलियन ने किया किडनैप, दिमाग में डाली रहस्यमयी शक्ति
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर को एलियन ने किया किडनैप
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Alien on Earth: दुनियाभर में एलियंस को लेकर अजीबोगरीब दावे किए जाते हैं। समय-समय पर एलियंस को लेकर नई-नई थ्योरी सामने आती रहती है। कई बार लोग धरती पर एलियन और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं। कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? इसको लेकर किसी के पास कोई ठोस सबूत नहीं है।
एलियन के अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं, लेकिन उनको अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। लेकिन एलियन को लेकर आए दिन हैरान करने वाले दावे जरूर किए जाते हैं। अब इस बीच एक शख्स ने अजीबोगरीब दावा किया है। डॉ. लुईस तुरी (Dr Louis Turi) ने दावा किया है कि उनको और उनकी पत्नी का एलियन ने अपहरण कर लिया था। उनका कहना है कि एलियन साल 1991 में दोनों को उठाकर ले गए थे।
2 of 5
डॉक्टर को एलियन ने किया किडनैप
- फोटो : iStock
डॉ. लुईस तुरी का दावा है कि एलियन ने अपहरण करने के बाद उनके सिर में एक हेलमेट लगा दिया। वह दुनिया के रहस्य और चीजों का आकलन करना चाहते थे जिसके लिए ताकत डाली थी। इसके बाद उन्होंने ऐसा दावा किया है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
3 of 5
डॉक्टर को एलियन ने किया किडनैप
- फोटो : iStock
उनका दावा किया है कि पत्नी ब्रिगिट के गर्भ में बच्चा पल रहा था जिसे एलियन ने पेट काटकर बाहर निकाल लिया, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसा लगाया जिससे पेट तुरंत जुड़ गया। डॉ तुरी का दावा है कि उन्होंने 9/11 हमले के साथ ही दुनिया की कई घटनाओं के बारे में पहले ही बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डॉक्टर को एलियन ने किया किडनैप
- फोटो : iStock
डा. तुरी ने एक डॉक्यूमेंट्री में इन बातों को बताया है। उनका कहना है कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई भी उनको जांच के लिए ले गई थी। जांच एजेंसी को लगता था कि वह भी हमले में शामिल थे। डॉ. लुईस तुरी से पहले भी कई लोगों ने एलियन को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एलियंस से संपर्क करने में लग सकते हैं चार लाख साल
- फोटो : iStock
डॉक्यूमेंट्री 'कॉन्टैक्टी: ए कन्वर्सेशन विद डॉ. तुरी में उन्होंने कहा कि मैंने सोचा जैसे मुझे परमात्मा ने स्पर्श किया था। वह आज तक यह नहीं समझ पाते हैं कि उनको शाप मिला है या फिर वरदान। उनका कहना है कि क्योंकि मुझे ऐसी शक्ति मिली है जिससे मैं ठोस भविष्यवाणी कर सकता हूं। डॉ. तुरी फ्रांस से साल 1984 में अमेरिका गए थे। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से बड़ी संख्या में लोगों को पलायन करना पड़ सकता है। डॉ. तुरी का दावा है कि उनके अंदर इतनी शक्ति है कि वह खुद को ठीक कर सकते हैं। उनका दावा है कि शक्तियों से अपना कैंसर भी ठीक किया है। इसके साथ ही उन्होंने चार यूएफओ देखने का भी दावा किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।