फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asteroid News: फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया! नासा ने जारी की चेतावनी, जानिए क्या होने वाला है

Sat, 29 Jan 2022 04:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
asteroid may hit earth on 11 february us space agency nasa warns
फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया! - फोटो : Pixabay

काफी लंबे समय से धरती के लिए छुद्र ग्रह यानी एस्टेरॉयड (Asteroid )को खतरा बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर एस्टेरॉयड की टक्कर धरती से हुई, तो बड़ी तबाही मच सकती है। बताया जाता है सिर्फ एक बार बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकरा गया था, तो धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब एक बार फिर विशालकाय एस्टेरॉयड के धरती से टकराने का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency NASA) ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। 



नासा ने बताया है कि फरवरी महीने में 11 तारीख को एक एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेगा। अगर धरती से यह एस्टेरॉयड टकराता है, तो बड़ी तबाही मच सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने पहले ही बताया था कि नए साल (New Year 2022) में कई विशालकाय एस्टेरॉयड धरती के पास से गुजरेंगे। आइए जानते हैं कि अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने इस एस्टेरॉयड के बारे में क्या बताया है?

asteroid may hit earth on 11 february us space agency nasa warns
फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया! - फोटो : Twitter @SPACEdotcom

11 फरवरी को धरती के पास से गुजरने वाला एस्टेरॉयड अम्पायर स्टेट बिल्डिंग से भी काफी बड़ा है। यह सिर्फ दो हफ्ते में ही धरती के पास होगा। वैज्ञानिकों ने इस विशालकाय एस्टेरॉयड का नाम 138971 (2001 CB21) रखा है। इसके अलावा नासा ने इसको संभावित खतरे में शामिल किया है। यह 4 हजार 2 सौ 65 फीट चौड़ा है। 

asteroid may hit earth on 11 february us space agency nasa warns
फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया! - फोटो : Pixabay


नासा ने 138971 (2001 CB21) एस्टेरॉयड को धरती के पास से जाने वाले छुद्र ग्रह की सूची में इसको शामिल किया है। यह धरती से तीन मिलियन मील की दूरी से जाएगा। यह सबसे पहले 21 फरवरी 1900 को दिखा था। इसके बाद से यह हर साल सोलर सिस्टम के पासे होकर जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
asteroid may hit earth on 11 february us space agency nasa warns
फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया! - फोटो : पीटीआई


18 फरवरी 2021 को इस एस्टेरॉयड को आखिरी बार देखा गया था। यह साल 2011 और 2019 में भी देखा गया था। नासा ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह किस जगह से जाएगा। हालांकि यह बताया है कि 11 फरवरी और उसके बाद 24 अप्रैल को धरती के पास से गुजरेगा। 

विज्ञापन
asteroid may hit earth on 11 february us space agency nasa warns
फरवरी में तबाह हो सकती है दुनिया! - फोटो : Pixabay


नासा ने बताया है कि इसके बाद यह एस्टेरॉयड जनवरी साल 2024 को नजर आएगा। फिर जून और दिसंबर में दिखाई देगा। नासा के अनुमान के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड 11 अक्टूबर 2194 तक पृथ्वी के पास से गुजरेगा। अगर एस्टेरॉयड के रास्ते में थोड़ा भी बदलाव होता है, तो धरती के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed