फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022 Auction: स्टीव स्मिथ से लेकर ईशांत शर्मा तक, पांच खिलाड़ी जिनका नीलामी में बेस प्राइस पर बिकना होगा मुश्किल

Sat, 29 Jan 2022 08:31 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 08:31 AM IST
सार

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस काफी ज्यादा रखा है, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इन खिलाड़ियों को नीलामी के दौरान खरीददार मिलना मुश्किल है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Auction Steve Smith to Ishant Sharma 5-Players Will Have No Takers at the Base Price
मेगा ऑक्शन में इन रैना, उमेश, ईशांत, स्मिथ और कार्तिक का बिकना मुश्किल है - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल है। इन खिलाड़ियों में नीलामी की अंतिम सूची बनाई जाएगी, जिसमें कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को ही शामिल किया जाएगा, जो अच्छी फॉर्म में हैं और जिन्हें आईपीएल टीमें खरीद सकती हैं। मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी खरीदे जाएंगे। इस नीलामी में कई दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल होंगे, जिन्होंने अपने समय में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अब उनकी फॉर्म कुछ खास नहीं है। इन खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस काफी काफी ज्यादा रखा है और नीलामी में उन्हें खरीददार मिलना मुश्किल है। 


इस सूची में भारत के कई खिलाड़ी शामिल हैं। ईशांत शर्मा से लेकर स्टीव स्मिथ और सुरैश रैना जैसे खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस करोड़ो में रखा है। कोई भी फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इन पर इतनी बड़ी रकम नहीं खर्च करेगी। 

1. ईशांत शर्मा

IPL 2022 Auction Steve Smith to Ishant Sharma 5-Players Will Have No Takers at the Base Price
ईशांत शर्मा
ईशांत शर्मा ने मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखा है, लेकिन पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ईशांत कई सालों से भारत की वनडे और टी-20 टीम से बाहर है। वो सिर्फ टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं और अब उन्हें टेस्ट में भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है। आईपीएल 2021 में ईशांत दिल्ली की टीम का हिस्सा थे और तीन मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया था और 8.08 की इकोनॉमी से रन खर्चे थे। इससे पहले भी ईशांत आईपीएल में लगातार महंगे साबित हुए है। इस वजह से कोई भी टीम ईशांत के लिए 1.5 करोड़ रुपये नहीं खर्च करना चाहेगी। 

2. स्टीव स्मिथ

IPL 2022 Auction Steve Smith to Ishant Sharma 5-Players Will Have No Takers at the Base Price
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने भी आईपीएल में कुछ प्रदर्शन नहीं किया है। स्मिथ पिछले कुछ सालों में तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। आईपीएल में हर टीम सिर्फ चार ही विदेशी खिलाड़ी शामिल कर सकती है। ऐसे में स्मिथ की धीमी बल्लेबाजी उन्हें बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले कम उपयोगी बनाती है। स्मिथ की जगह वार्नर जैसे खिलाड़ी पहली पसंद हैं, जो तेजी से रन बनाते हैं और बड़ी पारियां भी खेलते हैं। 

2021 में स्मिथ ने आठ मैचों में 25.33 की औसत से 152 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 112.59 का था। पूरे सीजन में वो कोई छक्का नहीं लगा सके थे और उनकी सबसे बड़ी पारी 39 रन की थी। ऐसे में दो करोड़ बेस प्राइस वाले स्मिथ को कोई खरीददार मिलना बहुत मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. सुरेश रैना

IPL 2022 Auction Steve Smith to Ishant Sharma 5-Players Will Have No Takers at the Base Price
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले कुछ सालों में रैना का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 2021 आईपीएल में उन्होंने 12 मैचों में 17.77 के औसत से 160 रन बनाए। इस दौरान सभी विपक्षी टीमों ने उनके खिलाफ जमकर शॉर्ट पिच गेंदबाजी की और रैना अक्सर छोटी गेंदों पर आउट भी हुए। यह उनकी पुरानी कमजोरी रही है। रैना इस कमजोरी से पार नहीं पा रहे हैं। वहीं मेगा ऑक्शन में उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। ऐसे में शायद ही कोई टीम रैना पर इतनी बड़ी कीमत खर्च करे। 
विज्ञापन

4. दिनेश कार्तिक

IPL 2022 Auction Steve Smith to Ishant Sharma 5-Players Will Have No Takers at the Base Price
दिनेश कार्तिक - फोटो : PTI
कोलकाता के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन भी पिछले साल कुछ खास नहीं रहा। 2021 आईपीएल में उन्होंने 17 मैचों में 22.30 के औसत से 223 रन बनाए थे। वहीं भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी वनडे और टी-20 मैच साल 2019 में खेला था। इसके बाद से कार्तिक बल्ले के साथ कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उन पर दो करोड़ रुपये खर्च करने से पहले हर टीम कई बार सोचेगी। कार्तिक को भी इस सीजन कोई खरीददार मिलना मुश्किल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed