सब्सक्राइब करें

NASA Asteroid Alert: क्या धरती खतरे में है? पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 04:17 PM IST
विज्ञापन
Asteroid News: nasa asteroid alert 720 Feet Asteroid approaching earth on september 15 is danger check Details
क्या धरती खतरे में है? पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड - फोटो : Freepik

NASA’s Asteroid Alert, Asteroid News: काफी लंबे समय से एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरा बताया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर कभी पृथ्वी से एस्टेरॉयड टकराता है, तो भयानक तबाही मच सकती है। कई बार एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की संभावना जताई, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि, कहा जाता है कि एक पृथ्वी से एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी, जिसके बाद डायनासोर खत्म हो गए थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बार फिर एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी की है। 

नासा ने कहा कि करीब 720 फीट का विशालकाय एस्टेरॉयड तेजी से धरती की तरफ बढ़ रहा है। यह विशालकाय एस्टेरॉयड आज यानी 15 सितंबर, 2024 को पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। इस एस्टेरॉयड की गति 25,000 मील प्रति घंटे है, जो बेहद डराने वाली है। नासा ने बताया है कि धरती से यह एस्टेरॉयड 6,20,000 मील की दूरी से गुजरेगा। यह दूरी पृथ्वी और चांद की दूरी का 2.6 गुना है। यह दूरी भले ही बहुत ज्यादा है, लेकिन वैज्ञानिक इसे लेकर चिंतित हैं। 
 
Trending Videos
Asteroid News: nasa asteroid alert 720 Feet Asteroid approaching earth on september 15 is danger check Details
पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट - फोटो : Freepik

एस्टेरॉयड का नाम 2024 ON है। नासा और अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों ने कहा है कि इस एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराना की संभावना नहीं है। हालांकि, अंतरिक्ष एजेंसियां इस पर नजर रख रही हैं। नासा की तरफ से कहा गया है कि इस दौरान एस्टेरॉयड थोड़ा भी रास्त भटकता है, तो यह खतरनाक साबित हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asteroid News: nasa asteroid alert 720 Feet Asteroid approaching earth on september 15 is danger check Details
पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट - फोटो : Freepik

पृथ्वी से एस्टेरॉयड के टकराने की संभावना नहीं होने के बाद भी नासा और अन्तरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियां नजर रख रही हैं। नासा के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम ने इसका पता लगाया था। इस प्रोग्राम का उद्देश्य पृथ्वी के करीब आने वाले एस्टेरॉड या अन्य वस्तुओं की पहचान करना है। 
 
Asteroid News: nasa asteroid alert 720 Feet Asteroid approaching earth on september 15 is danger check Details
पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट - फोटो : Freepik

इस एस्टेरॉयड का आकार 720 फीट है, जो करीब दो फुटबॉल मैदान के बराबर है। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेट्री में एस्टेरॉयड की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वैज्ञानिक इसके बारे में हर जरूरी जानकारी जुटा रहे हैं। 

Mysterious Signal: धरती पर नौ दिनों तक कौन भेज रहा था रहस्यमयी सिग्नल? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Moon: आसमान में दिखेंगे दो चंद्रमा! धरती को जल्द मिलेगा एक और चांद, अंतरिक्ष में होने जा रही दुर्लभ घटना

विज्ञापन
Asteroid News: nasa asteroid alert 720 Feet Asteroid approaching earth on september 15 is danger check Details
पृथ्वी की तरफ आ रहा विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी किया अलर्ट - फोटो : Freepik

दो फुटबॉल मैदान के आकार के इस एस्टेरॉयड को ट्रैक करने में नासा की दूसरी एजेंसियां भी मदद कर रही हैं। नासा अपनी वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस विशाल एस्टेरॉयड के बारे में जानकारी दे रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed