{"_id":"66e6ad04bbc002876f0ec38f","slug":"ind-vs-ban-before-the-test-series-against-bangladesh-ravichandran-ashwin-talked-about-his-retirement-2024-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"R Ashwin: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब लेंगे संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
R Ashwin: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा खुलासा, बताया कब लेंगे संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:16 PM IST
सार
भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया बांग्लादेश को हराने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। इससे पहले स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने संन्यास के फैसले पर बात की।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : rashwin99
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने संन्यास पर बात की। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्हें महसूस होगा कि अब वह खेल में सुधार नहीं करना चाहते, उस दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर देंगे। बता दें, कि अश्विन अब 37 वर्ष के हो चुके हैं। कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे तमाम युवा स्पिनर्स टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुके हैं। इस स्थिति में उन्हें भविष्य में मौका मिलना कठिन है।
2 of 5
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : ani
भारत और बांग्लादेश के बीच गुरुवार को दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया बांग्लादेश को हराने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। इससे पहले स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने संन्यास के फैसले पर बात की। उन्होंने विमल कुमार को दिए इंटरव्यू में बताया कि जिस दिन उन्हें लगेगा कि वह अब सीखना नहीं चाहते, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। अश्विन ने कहा- मेरे दिमाग में ऐसा कुछ नहीं है। मैं एक बार में सिर्फ एक दिन के बारे में सोचता हूं क्योंकि जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपको हर दिन अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता है। यह एक जैसा नहीं है। मैंने पिछले 3-4 वर्षों में बहुत प्रयास किया है। मैंने (संन्यास) का फैसला नहीं किया है, लेकिन जिस दिन मुझे लगेगा कि आज मैं सुधार नहीं करना चाहता, मैं छोड़ दूंगा। बस इतना ही।
3 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
40 की उम्र के करीब होने के बावजूद अश्विन का जज्बा युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि खेल के प्रति उनका जुनून और दैनिक प्रयास, प्रदर्शन को बढ़ावा देता है। आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर रहने वाले अश्विन, आगामी टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे। बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अश्विन
- फोटो : PTI
100 टेस्ट मैचों में 516 विकेट के साथ अश्विन इस प्रारूप में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अनिल कुंबले से पीछे हैं, जिन्होंने 619 टेस्ट विकेट झटके हैं। इंटरव्यू के दौरान महान ऑफ स्पिनर ने पूर्व दिग्गज गेंदबाज के रिकॉर्ड को तोड़ने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा- मैंने अपने लिए कोई लक्ष्य तय नहीं किया है। अनिल भाई चाहते हैं कि मैं उनका रिकॉर्ड तोड़ दूं, लेकिन मैं बस दिन-ब-दिन खुश हूं। मैं लक्ष्य तय करके खेल के प्रति अपने प्यार को खोना नहीं चाहता।
विज्ञापन
5 of 5
अश्विन
- फोटो : PTI
साल 2018-2020 का समय अश्विन के लिए संघर्षपूर्ण रहा। उन्हें चोट की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा- मैं जानता हूं कि उस कठिन दौर के बाद मेरी जिंदगी कैसे बदल गई। मैं सिर्फ क्रिकेट के प्रति अपने उत्साह को बनाए रखता हूं और जैसे ही मुझे लगेगा कि मैं इसे खो रहा हूं, मैं इससे दूर हो जाऊंगा। हम सभी खेलते हैं और हमें सभी को जाना पड़ता है। कोई और आएगा और अच्छा प्रदर्शन करेगा। यह भारतीय क्रिकेट है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।