Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Baba Vanga Prediction On Donald Trump: When Baba Vanga predicted Donald Trump's life would be in danger
{"_id":"67345db258892f633206580f","slug":"baba-vanga-prediction-on-donald-trump-when-baba-vanga-predicted-donald-trump-s-life-would-be-in-danger-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में इतनी डरावनी भविष्यवाणी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में इतनी डरावनी भविष्यवाणी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:35 PM IST
सार
Baba Vanga Predictions: बुल्गारिया में साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Baba Vanga Prediction On Donald Trump: भविष्य जानने में इंसानों की काफी दिलचस्पी रहती है कि आखिर आगे क्या होगा? भविष्यवाणी करने वाले भविष्यवक्ता दुनियाभर में जाने जाते हैं। दो ऐसे भविष्यवक्ता हैं, जिनकी भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। भविष्यवक्ताओं में फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस का नाम सबसे पहले आता है। वह 500 साल पहले दुनिया में आए और कई बेहद महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां कीं। इनके बाद बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर लोग सबसे ज्यादा यकीन करते हैं। बाबा वेंगा ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने गए डोनाल्ड ट्रंप को लेकर बेहद डराने वाली भविष्यवाणी की है।
बुल्गारिया में साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। उन्होंने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी की थीं। बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। अगर बाबा वेंगा की ट्रंप के बारे में की गई भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो अमेरिका में संकट के बादल छा सकते हैं।
2 of 6
बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी
- फोटो : Adobe Stock
बाबा वेंगा ने ट्रंप की जिंदगी पर मंडराते खतरे को लेकर भविष्यवाणी की है। रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार जीत हासिल की है। अमेरिकी चुनाव में जीत हासिल कर ट्रंप ने दुनिया को चौंका दिया है। ट्रंप राजीनित में आने से पहले भी काफी चर्चा में रहे हैं। वह अपनी लाइफस्टाइल और डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
3 of 6
बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी
- फोटो : PTI
बाबा वेंगा ने सालों पहले डोनॉल्ड ट्रंप को अमेरिका के राजनीति का एक मुख्य चेहरा बताया था। सबसे बड़ी बात यह है कि उस समय ट्रंप का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। जब बाबा वेंगा जीवित थे, तो ट्रंप के कई करीबियों ने उनसे मुलाकात की थी। बाबा वेंगा ने उनसे बताया था कि डोनाल्ड ट्रंप को भविष्य में काफी सावधानी रखने की जरुरत है। उन्होंने कहा था कि उन पर जानलेवा हमला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी उस समय सच हुई थी, क्योंकि ट्रंप पर हमला हुआ था। जुलाई 2024 में डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनाव प्रचार के दौरान एक 20 वर्षीय व्यक्ति ने गोली चला दी। इस हमले में ट्रंप घायल भी हो गए थे।
बाबा वेंगा की डोनाल्ड ट्रंप के बारे में डरावनी भविष्यवाणी
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि राजनीति का अहम चेहरा बनने पर ट्रंप गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इससे उन्हें बहरापन और ब्रेन ट्यूमर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, ट्रंप कुछ समय के लिए राजनीति से गायब दिखेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।