Baba Vanga Prediction on Gold Silver: बुल्गारिया की प्रसद्धि भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की मशहूर भविष्यवाणियों की एक बार फिर चर्चा होनी लगी है। बाबा वेंगा ने दुनिया को लेकर कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। कहा जाता है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। अब उनकी एक भविष्यवाणी को लेकर दावा किया जा रहा है, वो भी सच हो रही है। उन्होंने वैश्विक वित्तीय संकट की भविष्यवाणी की थी।
Baba Vanga Gold Silver: क्या सोना-चांदी को लेकर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? आखिर ऐसा क्या होने वाला है
Baba Vanga Prediction on Gold Silver: सोना-चांदी की को लेकर बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। बाबा वेंगा की सोने-चांदी की कीमतों को लेकर की गई भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना-चांदी को लेकर क्या कहा था?
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में दुनिया में एक बड़ा कैश क्रैश आएगा। बाबा वेंगा के मुताबिक, बैंक के कागजी नोटों का कोई मूल्य नहीं रहेगा। ऐसी स्थिति में सिर्फ सोना, चांदी और तांबा ही लोगों के लिए एकमात्र सुरक्षित सहारा होंगे।
सोना-चांदी हुआ महंगा
बीते महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि हुई। सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 1.80 लाख रुपये पर पहुंच गया था, तो वहीं चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन अचानक 30 जनवरी को हालात बदल गए।
Viral News: क्यों जयपुर आईं थाईलैंड की राजकुमारी की हो रही चर्चा? जानिए क्या है वजह और देखें खूबसूरत तस्वीरें
सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई और तीन दिनों तक यह सिलसिला जारी रहा। इससे कई लोग अपना वर्चुअल सोना और चांदी बेचने लगे, जो उन्होंने पहले खरीदा था, तो दूसरी तरफ सस्ता होने पर कुछ सोना-चांदी खरीद रहे थे और समय का फायदा लेना चाहते थे।
Viral Video: ट्रैफिक के बीच बिना हैंडल की गाड़ी दौड़ाता दिखा शख्स, लोग बोले- ये इंडिया के लिए नहीं है
इससे पता चलता है कि बाबा वेंगा ने जिस वित्तीय संकट की बात कही थी, वह साल 2026 के शुरुआत में ही नजर आने लगा। डॉलर में भी गिरावट आई, जिससे दुनिया में कुछ आर्थिक संकट जैसे हालात बनने लगे।
डिस्क्लेमर: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर बनाई गई है। Amarujala.com बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता है।