Baba Vanga Predictions for 2026: साल 2026 की बहुत जल्द शुरुआत होने वाली है। हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर नए साल में क्या होने वाला है। दुनिया में भविष्यवाणियों के लिए कई भविष्यवक्ता मशहूर हैं, जिनमें सबसे खास हैं बुल्गेरिया की बाबा वेंगा। बाबा वेंगा नेत्रहीन महिला थीं, जो अपनी अद्भुत भविष्यवाणियों के लिए विश्वभर में जानी जाती थीं। उनकी भविष्यवाणियों पर आज भी लोग यकीन करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में बाबा वेंगा की साल 2026 के लिए की गई कुछ भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे।
Baba Vanga: युद्ध से लेकर प्राकृतिक आपदा तक, बाबा वेंगा की 2026 की खतरनाक भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया
Baba Vanga Predictions for 2026: बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया के पूर्वी इलाके में एक बड़ा और विनाशकारी युद्ध छिड़ सकता है। यह जंग धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल जाएगी। इससे विश्व का पश्चिमी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।
यहां छिड़ सकता है भयानक युद्ध
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया के पूर्वी इलाके में एक बड़ा और विनाशकारी युद्ध छिड़ सकता है। यह जंग धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल जाएगी। इससे विश्व का पश्चिमी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। उनके मुताबिक, इस युद्ध के कारण पूरी वैश्विक शक्ति उलट फेर हो सकती है और बड़े पैमाने पर विनाश, जान हानि का नुकसान होगा।
पूरी दुनिया पर हावी हो सकता है रूस का शक्तिशाली नेता
भविष्यवाणी के मुताबिक, पूरी दुनिया पर रूस का कोई प्रसिद्ध-शक्तिशाली नेता हावी हो सकता है। इसके कारण उसे विश्व का भगवान समझा जाएगा। आने वाला साल बहुत ही तनावपूर्ण रह सकता वैसे भी कई देश तो पहले से ही बढ़ते तनाव और प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं।
Nostradamus: 2025 का अंत होगा भयानक! आएगी एक और महामारी, नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने दुनिया में मचाई हलचल
प्राकृतिक आपदाएं आएंगी
बाबा वेंगा की ने यह भी भविष्यवाणी की है कि साल 2026 में लोगों को कईं भयानक प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी दावा किया था कि साल 2026 प्राकृतिक तबाही का साल होगा। इनमें भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अत्यधिक वर्षा हो सकती है। इसके कारण पर्यावरण को बहुत ही अधिक नुकसान होगा।
Madagascar: क्यों राष्ट्रपति भवन में छिपाया था 300 किलो पन्ना? मिलने के बाद मचा हड़कंप, अब क्या होगा इसका
नियंत्रण से बाहर हो जाएगा AI
बाहर वेंगा ने यह भविष्यवाणी भी की थी कि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इतना ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा कि उसे इंसान नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। उनका दावा है कि AI खुद से बड़े फैसले लेने लगेगा, जो कि हमारे जीवन के हर पहलू को सीधी तरह से प्रभावित करेगा। यह मानव रचना, मशीन स्वायत्तता और सभी नैतिक जिम्मेदारियां के बीच की रेखाओं को धुंधली कर देगा। अगर ऐसा होता है तो समाज के लिए यह समझना और इसे सही तरीके से संभालना मुश्किल भी हो सकता है।
मूर्ति पर हैं असली बाल और निकलता है पसीना, वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए तिरुपति बालाजी मंदिर से जुड़े ये रहस्य