सब्सक्राइब करें

Baba Vanga: 15 दिन बाद आने वाली है बड़ी तबाही! जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 10:17 AM IST
सार

Baba Vanga: रियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्राफिक कॉमिक (मंगा) "द फ्यूचर आई सॉ" के 2021 संस्करण में उनकी सबसे नई भविष्यवाणी का जिक्र है। इसमें उन्होंने 5 जुलाई 2025 को विध्वंसकारी आपदा आने की तरफ इशारा किया है। 

विज्ञापन
baba vanga ryo tatsuki prediction about disaster in japan earthquake tsunami
जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik

Japanese Baba Vanga: जापान की मनोवैज्ञानिक रियो तात्सुकी की एक भविष्यवाणी दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। उन्होंने साल 2025 में जापान में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आने की भविष्यवाणी की है। इनकी तुलना बुल्गेरिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वांगा से की जाती है। उन्होंने वैश्विक घटनाओं को लेकर बेहद सटीक भविष्यवाणियां की हैं। इनमें फ्रेडी मर्करी और राजकुमारी डायना की मौत से लेकर 2020 की कोरोना महामारी तक सब कुछ शामिल है। रियो तात्सुकी की नई भविष्यवाणी से जापान और एशिया के कुछ देशों में डर का माहौल है। 



मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रियो की सबसे ज्यादा बिकने वाली ग्राफिक कॉमिक (मंगा) "द फ्यूचर आई सॉ" के 2021 संस्करण में उनकी सबसे नई भविष्यवाणी का जिक्र है। इसमें उन्होंने 5 जुलाई 2025 को विध्वंसकारी आपदा आने की तरफ इशारा किया है। 
 

Trending Videos
baba vanga ryo tatsuki prediction about disaster in japan earthquake tsunami
जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik

रियो तात्सुकी की पुस्तक में किए गए दावों के मुताबिक, जुलाई 2025 में जापान के दक्षिणी सागर में समुद्र उबलने लगेगा, जिसके बाद पानी के नीचे एक ज्वालामुखी फटेगा। इससे भयंकर सुनामी उठेगी। इसके कारण जापान के दक्षिणी द्वीप, ताइवान के तटवर्ती क्षेत्र और इंडोनेशिया के कुछ इलाके प्रभावित होंगे। तात्सुकी ने दावा किया है कि यह 2011 की फुकुशिमा सुनामी से भी ज्यादा घातक हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगर तैयारी नहीं की गई, तो हजारों लोगों की मौत हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
baba vanga ryo tatsuki prediction about disaster in japan earthquake tsunami
जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik

इस किताब में आपदाओं की तारीख और स्वरूप का वर्णन किया गया है। कई प्राकृतिक और मानव-निर्मित घटनाओं का भी जिक्र है। चेतावनियों को कला के माध्यम से पेश किया गया है।  5 जुलाई को जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र तल के नीचे एक दरार आएगी, जिसके बाद तोहोकू भूकंप आएगा जिससे समुद्र में लहरें तीन गुना ऊंची उठेंगी। कई लोगों का कहना है कि रियो तात्सुकी की भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं। इसलिए इस बार भी उनकी चेतावनी गंभीरता से लेना चाहिए। 

Doomsday Fish: अब भारत में दिखी कयामत वाली मछली, क्या आने वाला है प्रलय? जानिए आखिर क्यों डरती है दुनिया

baba vanga ryo tatsuki prediction about disaster in japan earthquake tsunami
जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik

पहले सच हो चुकी है भविष्यवाणी

उन्होंने पहले भी अपने ग्राफिक नॉवेल में 2011 के सुनामी की भविष्यवाणी की थी। यह ठीक वैसी ही भविष्यवाणी है, जो रियो ने 1999 की इसी ग्राफिक कॉमिक के पहले संस्करण में की थी। 2025 की भविष्यवाणी उससे मिलती जुलती है। उस समय उन्होंने मार्च 2011 में जापान में एक बड़ी "महाआपदा" आने की भविष्यवाणी की थी। यह वही तारीख है जब जापान में भूकंप और सुनामी आई थी। इसमें 18,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और फुकुशिमा दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हादसा हो गया था।

इस्राइल-ईरान युद्ध को लेकर महिला का चौंकाने वाला दावा, जंग के लिए बताया इन्हें जिम्मेदार, दुनिया में मची खलबली

विज्ञापन
baba vanga ryo tatsuki prediction about disaster in japan earthquake tsunami
जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डरी दुनिया - फोटो : Freepik

कौन हैं रियो तात्सुकी? 

रियो तात्सुकी 1980 के दशक में एक मांगा आर्टिस्ट थीं। इस दौरान उन्होंने सपनों में भविष्य देखना शुरू कर दिया। वह जो कुछ सपनों में देखतीं उसे डायरी में नोट करती रहतीं। जब उनकी भविष्यवाणियां सच साबित हुईं, तो उन्हें जापान की सबसे रहस्यमयी भविष्यवक्ता माना जाने लगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed