सब्सक्राइब करें

IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड में कौन सा शॉट खेलना है सुरक्षित? उपकप्तान पंत ने साथी खिलाड़ियों को दी यह सलाह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Jun 2025 09:16 AM IST
सार

पंत शुक्रवार से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के संन्यास के बाद अब उन्हें बल्ले से भारत के लिए बड़ी भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन
IND vs ENG: Which shot is safe to play in England? Vice-captain Rishabh Pant gave this advice to players
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा। इससे पहले बुधवार को भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड में कौन सा शॉट खेलना बल्लेबाजों के लिए सबसे सुरक्षित है। पंत ने कहा कि उन्होंने अपने स्टांस में थोड़ा बदलाव किया है ताकि स्विंग के मुफीद इंग्लैंड की परिस्थितियों से निपटा जा सके।
Trending Videos
IND vs ENG: Which shot is safe to play in England? Vice-captain Rishabh Pant gave this advice to players
ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
पंत शुक्रवार से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के संन्यास के बाद अब उन्हें बल्ले से भारत के लिए बड़ी भूमिका निभानी होगी। वह सफेद गेंद के प्रारूप में ओपन स्टांस की तुलना में टेस्ट में साइड-ऑन खेलते दिखाई पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Which shot is safe to play in England? Vice-captain Rishabh Pant gave this advice to players
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि यह बदलाव ज्यादातर मानसिक है। हालांकि, थोड़ा बहुत तकनीकी भी है। वनडे और टी20 में आपको अपना स्टांस थोड़ा खुला रखना होता है क्योंकि यह आपके शॉट खेलने पर निर्भर करता है।' इंग्लैंड में बल्लेबाज के तौर पर पंत का रिकॉर्ड अच्छा है। इस दौरान उन्होंने नौ टेस्ट में 32.70 के औसत से 556 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं।
IND vs ENG: Which shot is safe to play in England? Vice-captain Rishabh Pant gave this advice to players
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड आने पर आपको थोड़ा साइड-ऑन खेलना पड़ता है और इससे सही में मदद मिलती है। यह बुनियादी तकनीकी चीज है जिसे मैंने बदला है। इसके अलावा यह सिर्फ मानसिकता की बात है।' हालांकि इस बार बाएं हाथ का यह बल्लेबाज उप कप्तान के तौर पर सीरीज की शुरुआत करेगा और उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिम्मेदारी ने उनकी नियमित सोच को प्रभावित नहीं किया है।
विज्ञापन
IND vs ENG: Which shot is safe to play in England? Vice-captain Rishabh Pant gave this advice to players
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत ने कहा, 'मैं अच्छी स्थिति में हूं। उप कप्तानी एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है, लेकिन जब आप क्रीज पर होते हैं तो आप यह नहीं सोचते कि मैं उप कप्तान हूं या मैं सीनियर खिलाड़ी हूं। आप क्रीज पर सिर्फ एक बल्लेबाज होते हैं और आपको अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। मैंने अपनी मानसिकता नहीं बदली है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed