Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Baba Vanga Third War Prediction 2024 Israel Iran Lebanon hezbollah Tension Russia Ukraine War baba vanga News
{"_id":"66f803b326dbd6481e0a19bb","slug":"baba-vanga-third-war-prediction-israel-iran-lebanon-hezbollah-tension-russia-ukraine-war-baba-vanga-news-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baba Vanga Prediction: क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की महाविनाश की भविष्यवाणी? इन देशों में युद्ध का खतरा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Baba Vanga Prediction: क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की महाविनाश की भविष्यवाणी? इन देशों में युद्ध का खतरा
Baba Vanga War Prediction: बुल्गेरिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। इसीलिए उन्हें बाल्कन की नास्त्रेदमस कहा जाता है। नास्त्रेदमस फ्रांसीसी ज्योतिषी थे, जिन्हें उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। साल 1911 में बाबा वेंगा का जन्म हुआ था और 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। बाबा वेंगा ने अपनी मौत से पहले सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो पूरी सच साबित हुई हैं।
बुल्गेरिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने साल 2024 और 2025 के बारे में भी दावे किए थे, जो लोगों को सच साबित होते दिख रहे हैं। बाबा वेंगा ने 2025 तक यूरोप में बड़ा युद्ध संघर्ष छिड़ने की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि यूरोप में साल 2025 में एक संघर्ष होगा जिससे तबाही की शुरुआत होगी। इस संघर्ष से महाद्वीप की आबादी में काफी कमी आएगी। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि 2025 में ऐसी भयानक घटनाएं होंगी, जो मानवता के अंत का कारण बनेंगी।
2 of 6
क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की महाविनाश की भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
बाबा वेंगा की इस डरावनी भविष्यवाणी ने नई बहस को जन्म दे दिया है और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि वर्तमान भूराजनीतिक तनावों को देखते हुए उनकी भविष्यवाणी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। वर्तमान समय में फिलिस्तीन के गाजा में युद्ध की वजह से भारी तबाही मची है।
3 of 6
क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की महाविनाश की भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
इसके अलावा इस्राइलऔर ईरान भी जंग के मुहाने पर बैठे हैं। इस्राइल और ईरान की जंग इन दोनों देशों तक सीमित नहीं रहते हुए इसमें यमन, लेबनान और अमेरिका के भी सीधे तौर पर प्रभावित होने की संभावना है। अब दिख रहा है कि इस जंग का लेबनान पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। लेबनान में चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह पर इस्राइल लगातार हमला कर रहा है। इस्त्राइल ने ताजा हमले में हिजबुल्लाह के चीफ नसरल्लाह को मार गिराया है।
क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की महाविनाश की भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
इस्राइल के साथ युद्ध लड़ रहे हमास और हिजबुल्लाह जैसे आतंकी सूमहों को ईरान का समर्थन है। ईरान शांत बैठकर इन आतंकी संगठनों से इस्राइल पर ताकतवर हमला करवा रहा है। अब इस्राइल ने हमला कर हिजबुल्लाह की कमर तोड़ रखी है। इस्राइल के हिजबुल्लाह पर ताजा हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है।
क्या सच होने जा रही है बाबा वेंगा की महाविनाश की भविष्यवाणी?
- फोटो : Freepik
रूस और यूक्रेन के बीच भी चल रही है जंग
रूस और यूक्रेन के बीच भी दो साल से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। फिल दोनों देशों के बीच युद्ध के रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिका और पश्चिम के कई देशों का यूक्रेन को समर्थन है, जबकि रूस को भी ईरान समेत कुछ देशों से समर्थन हासिल है। चीन भी ताइवान को ताकत के दम पर अपने साथ मिलाने की बात लगातार कह रहा है। उधर उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका को धमकी दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।