सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: ये है भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां राजस्थान में लगती है लाइन और मध्य प्रदेश में मिलता है टिकट

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
bhawani mandi railway station Connects Madhya Pradesh and Rajasthan Know about its special things
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

भारत में कई ऐसी रोचक जगहें हैं जिनके बारे में जानने पर आपको यकीन नहीं होगा। दिल्ली और मुबई रेल रूट पर एक रेलवे स्टेशन है जो दो राज्यों में पड़ता है। यह जानकर आपको बेशक विचित्र लग रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। राजस्थान के झालावाड़ जिले में पड़ने वाले इस स्टेशन पर आधी ट्रेन एक राज्य में खड़ी होती है, तो आधी दूसरे राज्य में। 





कोटा संभाग में पड़ने वाले इस स्टेशन का नाम भवानी मंडी रेलवे स्टेशन है जो राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच बंटा हुआ है। भारत में यह अपनी तरह का इकलौता रेलवे स्टेशन है। इस अनोखे रेलवे स्टेशन पर दोनों राज्यों की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित यह रेलवे स्टेशन कई मायनों में बेहद खास है। इस स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि यहां पर लोग टिकट लेने के लिए राजस्थान में खड़े होते हैं और टिकट देने वाला क्लर्क मध्य प्रदेश में बैठता है। 

Trending Videos
bhawani mandi railway station Connects Madhya Pradesh and Rajasthan Know about its special things
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

मध्य प्रदेश के लोगों को हर छोटे बड़े काम के लिए भवानी मंडी स्टेशन ही आना पड़ता है। इसलिए दोनों राज्यों के लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द दिखाई देता है। राजस्थान की सीमा पर स्थित लोगों के घर के आगे का दरवाजा भवानी मंडी कस्बे में खुलता है, तो वहीं पीछे का दरवाजा मध्य प्रदेश के भैंसोदा मंडी में खुलता है। दोनों राज्यों के लोगों की बाजार भी एक ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhawani mandi railway station Connects Madhya Pradesh and Rajasthan Know about its special things
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन - फोटो : iStock

तस्करी के लिए है बदनाम


दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाके नशीले पदार्थों के कारोबार के लिए बदनाम हैं। मध्य प्रदेश में चोरी कर राजस्थान में भाग जाते हैं, तो वहीं राजस्थान में चोरी कर मध्य प्रदेश में भाग जाते हैं। सीमावर्ती इलाका होने की वजह से तस्कर इसका फायदा खूब उठाते हैं। इसलिए कभी कभी दोनों राज्यों की पुलिस के बीच सीमा को लेकर विवाद भी हो जाता है। 

bhawani mandi railway station Connects Madhya Pradesh and Rajasthan Know about its special things
भारत का अनोखा रेलवे स्टेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

स्टेशन के नाम पर बनी है फिल्म

इस रेलवे स्टेशन के नाम पर एक फिल्म भी बनी है। इस कॉमेडी फिल्म का नाम Bhawani Mandi Tesan है जिसको सईद फैजान हुसैन ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में जयदीप अल्हावत जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed