फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cheetah Interesting Facts: एक मिनट में शिकार कर लेता है चीता, जानिए इससे जुड़े हैरान करने वाले रोचक तथ्य

Wed, 21 Sep 2022 12:20 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Sep 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
cheetah interesting facts these things you didn't know about cheetah
चीता के हैरान करने वाले रोचक तथ्य - फोटो : iStock

Cheetah Interesting Facts: हाल ही में नामीबिया (Namibia) से 8 विदेशी चीते (Cheetahs) भारत लाए गए हैं। इन सभी चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है जिनमें पांच मादा और तीन नर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर को इन चीतों को कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में छोड़ा था। इन दिनों भारत में हर तरफ चीतों की चर्चा हो रही है। 



भारतीय जंगलों में शेर, बाघ और तेंदुआ पाए जाते हैं। देश में साल 1947 में आखिरी बार चीता देखा गया था जिसके बाद भारत सरकार ने साल 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया। हालांकि अब लंबे समय बाद भारत में शेर, बाघ, तेंदुआ के अलावा चीते भी देखने को मिलेंगे। जंगलों में रहने वाले यह चारों जानवर बेहद शक्तिशाली होते हैं। हम आज आपको चीता के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताएंगे। 

cheetah interesting facts these things you didn't know about cheetah
चीता के हैरान करने वाले रोचक तथ्य - फोटो : iStock

चीता दुनिया में सबसे तजे दौड़ने वाला जानवर है। आमतौर पर चीता 112 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ता है, लेकिन इसकी दौड़ने की अधिकतम रफ्तार 120 किमी प्रतिघंटे हो सकती है। हालांकि चीता ज्यादा दूरी तक नहीं दौड़ सकता है। यह अपने अधिकतम गति में सिर्फ एक मिनट दौड़ पाता है। 

cheetah interesting facts these things you didn't know about cheetah
चीता के हैरान करने वाले रोचक तथ्य - फोटो : iStock

चीते की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सिर्फ तीन सेकेंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। चीता तेज रफ्तार दौड़ने के दौरान 23 फीट यानी करीब सात मीटर लंबी छलांग लगा सकता है। चीता 300 से 450 मीटर दूर तक अपनी फुल स्पीड में दौड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cheetah interesting facts these things you didn't know about cheetah
चीता के हैरान करने वाले रोचक तथ्य - फोटो : iStock

बाघ, शेर, तेंदुए और जगुआर की तुलना में चीते का सिर काफी छोटा होता है जिसकी वजह से तेज रफ्तार में दौड़ते समय उसके सिर से टकराने वाली हवा का प्रतिरोध बेहद कम कर देती है। पतली हड्डियों से चीते की खोपड़ी बनी होती है जिसके कारण सिर का वजन बहुत कम होता है। इसकी वजह से चीता को तेज दौड़ लगाने में आसानी होती है। 

विज्ञापन
cheetah interesting facts these things you didn't know about cheetah
चीता के हैरान करने वाले रोचक तथ्य - फोटो : iStock

साल 1973 में की गई हावर्ड में एक रिसर्च के मुताबिक, चीते के शरीर का तापमान आमतौर पर 38 38 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन तेज रफ्तार दौड़ते समय शरीर का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। चीते का दिमाग गर्मी सहन नहीं कर पाता है जिसकी वजह से वह अचानक दौड़ना बंद कर देता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed