China Found Water on Moon: चांद पर जीवन की खोज करते हुए चीन को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। दरअसल, चांद पर पानी के होने की पुष्टि भारत के चंद्रयान-1 और अमेरिका के LRO ने पहले भी की है। लेकिन चीन के चांगई-5 ने इस बात की पुष्टि कर दी है। हालांकि, वहां धरती की तरह पानी में बहाव नहीं है। यह अंधेरे वाले हिस्से में मौजूद क्रेटर्स यानी गड्ढों में जमी बर्फ में मौजूद है या फिर हाइड्रेटेड पत्थरों में। वहीं अब चीन के लूनर लैंडर चांगई-5 (Chang'E-5 Lunar Lander) ने भी पानी खोज निकाला है। इसके साथ ही उसके स्रोत के बारे में भी जानकारी हासिल की है। यहां पर ज्यादातर पानी चांद के अंदर मौजूद है।
{"_id":"62ac1e4ad72a7046356a1310","slug":"china-moon-mission-lunar-lander-chang-e-5-found-source-of-water-on-moon-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Water on Moon: चीन के Chang'E-5 लैंडर को चांद पर मिला पानी और जलस्रोत, क्या भविष्य में बसेंगी बस्तियां ?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Water on Moon: चीन के Chang'E-5 लैंडर को चांद पर मिला पानी और जलस्रोत, क्या भविष्य में बसेंगी बस्तियां ?
Fri, 17 Jun 2022 01:46 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
चीन को मिला चांद पर पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन को मिला चांद पर पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Twitter @UUx4whxHO5injW3
चांगई-5 (Chang'E-5 Lunar Lander) से मिले डेटा के अनुसार, चांद पर पानी हाइड्रोक्सिल ग्रुप (Hydroxyl Group) के रूप में मौजूद है। इसका मतलब ये कि हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के एटम आपस में फंसे हुए हैं। ये पानी के लिए सबसे सामान्य रसायनिक प्रक्रिया है।
चीन को मिला चांद पर पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
दरअसल, इस समय चांगई-5 लूनर लैंडर चांद के ओशिएनस प्रोसेलारम (Oceanus Procellarum) यानी तूफानों के सागर में मौजूद है। चीनी वैज्ञानिकों को पानी की बूंदे भले ही नहीं मिली, लेकिन पत्थरों में रासायनिक मिश्रण जरूर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन को मिला चांद पर पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Glass Balls On Moon
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेस के नेशनल एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेशन के साइंटिस्ट और एक रिपोर्ट के लेखक ली चुनलाई का कहना है कि दुनिया में पहली बार हमने चांद से लौटे सैंपल की जांच की है। चांद पर मौजूद लैंडर चांगई-5 के डेटा का भी एनालिसिस किया गया है। दोनों ही डेटा में ये बता सामने आ रही है कि चांद पर पानी मौजूद है।
विज्ञापन
चीन को मिला चांद पर पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि चांद पर पानी है, लेकिन वहां पर पानी का रूप अलग है। बता दें ओशिएनस प्रोसेलारम (Oceanus Procellarum) में हाइड्रॉक्सिल की मात्रा 30 पार्ट्स प्रति मिलियन है।