सब्सक्राइब करें

Mysterious Cliff: इस रहस्यमयी चट्टान से निकलता है अंडा, 30 साल में एक बार होता है ऐसा, जानिए क्या है रहस्य

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jun 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
China mysterious cliff that lays egg shaped stones every 30 years in china you would not believe
रहस्यमयी चट्टान से निकलता है अंडा - फोटो : Twitter @gordon_white

Mysterious Cliff in China: चीन (China) में कई ऐसे रहस्य छिपे हैं जिनसे पूरी दुनिया अंजान है। चीन में एक रहस्यमयी चट्टान के बारे में खुलासा हुआ जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यह चट्टान तीस साल में अंडे देती है। वैज्ञानिकों ने कहा कि वह इसका पता लगाएंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है। चीन के लोग इस पत्थर वाले अंडे को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। 



अभी तक हम सभी ने पक्षियों और मुर्गियों को अंडे देने के बारे में सुना होगा, लेकिन अब चीन की रहस्यमयी चट्टान भी अंडे देती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अंडे को अपने अंदर रखकर रहस्यमयी चट्टान 30 साल तक सेती है और फिर अंडा इससे अलग हो जाता है। यह चट्टान 19 फीट ऊंची चौड़ी और 65 फीट लंबी है। इस रहस्यमयी घटना को देखने के लिए पूरे चीन से लोग यहां आते हैं। लोग कोशिश करते हैं कि उनको ही अंडा मिले। 

Trending Videos
China mysterious cliff that lays egg shaped stones every 30 years in china you would not believe
रहस्यमयी चट्टान से निकलता है अंडा - फोटो : Twitter @makeonesmile34


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुलू गांव के पास रहने वाले लोगों ने बताया है कि बुजुर्गों ने उनको इस बात की जानकारी दी थी। इस अंडे को साथ ले जाने वाले लोग अपने आप को भाग्यवान मानते हैं। यहां करीब 70 ऐसे अंडे हैं जिनको संरक्षित किया गया है। बाकी अंडों को लोगों ने चुरा लिया या कहीं बेच दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
China mysterious cliff that lays egg shaped stones every 30 years in china you would not believe
रहस्यमयी चट्टान से निकलता है अंडा - फोटो : Twitter @seeker401

चीन में स्थित यह रहस्यमयी टीला चन दन या के नाम से जाना जाता है जिसका रंग काला है। इस चट्टान के अंदर अंडे चिकने होते हैं जो सतह से धीरे-धीरे बाहर आते हैं और 30 साल बाद अपने आप अलग हो जाते हैं। यह एक बिल्कुल प्राकृतिक प्रसव प्रक्रिया की तरह है। 

China mysterious cliff that lays egg shaped stones every 30 years in china you would not believe
रहस्यमयी चट्टान से निकलता है अंडा - फोटो : Twitter @adidomeonline

अंडे को भाग्य से जोड़ा जाता है

चीन के लोगों का मानना है कि यह अंडा सौभाग्य का प्रतीक है जिसे पाने के लिए हर साल यहां लोग आते हैं। लोग सिर्फ इसे देखकर चले जाते हैं, क्योंकि जिसकी किस्मत में होता है उसी को यह अंडा मिलता है। कोई वहां पर हो और अंडा टूटकर गिरे और उसे पा जाए। 

विज्ञापन
China mysterious cliff that lays egg shaped stones every 30 years in china you would not believe
रहस्यमयी चट्टान से निकलता है अंडा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock


वैज्ञानिकों का मत

सालों से वैज्ञानिक इस अंडे का रहस्य सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि चट्टान करोड़ों साल पुरानी है। उन्होंने बताया है कि मौसम की मार झलेनी वाली इस चट्टान की खासियत यह है कि चट्टान के अंडे देने की प्रवृति में कोई बदलाव नहीं आया। इस चट्टान के आसपास के गांव वालों ने अपनी आंखों से इस अंडे को पनपते और नीच गिरते हुए देखा है। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed