Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
India vs England: Rohit Sharma strong record against England in Test, scored century in Oval test, Team India Win| India Tour of England
{"_id":"62b195e4a8c1185db63d7fad","slug":"india-vs-england-rohit-sharma-strong-record-against-england-in-test-scored-century-in-oval-test-team-india-win-india-tour-of-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India vs England: इंग्लैंड में चला रोहित का बल्ला तो तय है अंग्रेजों की हार, इस दमदार रिकॉर्ड को देख रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India vs England: इंग्लैंड में चला रोहित का बल्ला तो तय है अंग्रेजों की हार, इस दमदार रिकॉर्ड को देख रह जाएंगे हैरान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Jun 2022 03:28 PM IST
सार
पिछले साल ही उन्होंने ओवल टेस्ट (चौथे टेस्ट) में जेम्स एंडरसन, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और शानदार शतक लगाया था। इस पारी को इंग्लैंड के गेंदबाज भूल नहीं पाए होंगे।
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है। बर्मिंघम में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। इसकी शुरुआत एक जुलाई से होगी। यह मैच पिछले साल हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। तब एक मैच को कोरोना की वजह से रद्द कर दिया गया था और बाद में कराने का फैसला लिया गया था। उसी मैच को अब कराने का फैसला लिया गया है। टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है और इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।
Trending Videos
2 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया को इस टेस्ट में जीत दिलाने की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा पर होगी। पिछले साल अगस्त में जब इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत हुई थी तो कप्तान रोहित नहीं बल्कि विराट कोहली थे, लेकिन पिछले एक साल में टीम इंडिया में काफी बदलाव आए हैं और अब कप्तान रोहित हैं। ऐसे में रोहित पर टीम इंडिया को कामयाबी दिलाने का दबाव होगा। हालांकि, रोहित को बड़े मैच का प्लेयर माना जाता है और वह अहम मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं रोहित का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। पिछले साल ही उन्होंने ओवल टेस्ट (चौथे टेस्ट) में जेम्स एंडरसन, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स, क्रेग ओवरटन जैसे गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और शानदार शतक लगाया था। इस पारी को इंग्लैंड के गेंदबाज भूल नहीं पाए होंगे। हालांकि, उस सीरीज में स्टोक्स नहीं खेल रहे थे, क्योंकि तब उन्होंने अनिश्चितकालीन ब्रेक ले रखा था। तब जो रूट टीम के कप्तान थे, लेकिन अब स्टोक्स यह दारोमदार संभाल रहे हैं और उन पर रोहित के बल्ले पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा।
4 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच 2014 में खेला था। यह मुकाबला साउथैम्पटन के मैदान पर खेला गया था। हालांकि, तब वह ज्यादा रन नहीं बना पाए थे और दोनों पारियों को मिलाकर 28 रन ही बना सके थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने इस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड सुधारना शुरू किया। रोहित के बल्ले से इंग्लैंड के खिलाफ पहला शतक फरवरी 2021 में निकला। तब चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने ओपनिंग करते हुए 161 रन की पारी खेली थी। 231 गेंदों की अपनी पारी में रोहित ने 18 चौके और दो छक्के जड़े। टीम इंडिया ने इस मैच में इंग्लैंड को 317 रन से हराया था।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रोहित जब टीम इंडिया के साथ पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर गए तब भी उन्होंने अपनी उपयोगित साबित की। उन्होंने ओवल टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 11 रन बनाए। हालांकि, दूसरी पारी में उनके बल्ले से खूब रन निकले। दूसरी पारी में हिटमैन ने 256 गेंदों में 127 रन की पारी खेली थी। इसमें 14 चौके और एक छक्का शामिल है। टीम इंडिया ने यह मैच 157 रन से जीता था। रोहित इस टेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।