फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dangerous spiders: ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियां, पल भर में ले सकती हैं किसी की भी जान

Sun, 19 Sep 2021 02:10 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 19 Sep 2021 02:10 PM IST
विज्ञापन
Dangerous spiders in the world who can take life in a moment
ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियां, पल भर में ले सकती हैं किसी की भी जान - फोटो : Istock

हमारी पृथ्वी पर ऐसे कई खतरनाक जीव हैं, जिनके काटे जाने के बाद पल भर में ही इंसान की जान जा सकती है। अक्सर इनके शिकार के कई मामले देश दुनिया से सामने निकल कर आते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं दुनिया की पांच बेहद ही खतरनाक मकड़ियों के बारे में, जिनके काटे जाने के बाद इंसान की पल भर में ही मृत्यु हो सकती है। आइये जानते हैं -

ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ी है। इसका न्यूरोटॉक्सिन जहर इतना घातक होता है कि इसके काटे जाने के बाद व्यक्ति की पल भर में ही मृत्यु हो सकती है। मकड़ी के काटने के बाद व्यक्ति का उसकी मांसपेशियों पर नियंत्रण खत्म हो जाता है और उसको सांस की समस्या भी आने लगती है। इस मकड़ी के काटे जाने से अब तक कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

Dangerous spiders in the world who can take life in a moment
ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियां, पल भर में ले सकती हैं किसी की भी जान - फोटो : Istock

सिडनी फनल वेब

ये दुनिया की दूसरी सबसे खतरनाक मकड़ी है। इसका वैज्ञानिक नाम एट्रैक्स स्टॉक्सस है। शिकार करने के मामले में ये मकड़ी काफी खतरनाक है। इसका नाम दुनिया की सबसे घातक मकड़ियों में  शुमार किया जाता है। इसका आकार एक फनल की तरह होता है। इसी वजह से इसे सिडनी फनल कहा जाता है। ये नम क्षेत्रों में रहना पसंद करती हैं। 
Dangerous spiders in the world who can take life in a moment
ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियां, पल भर में ले सकती हैं किसी की भी जान - फोटो : Istock

ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर

ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर की गिनती भी दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियों में की जाती है। इसे विओलिन या फिडल बैक स्पाइडर के नाम से भी जाना जाता है। ये मकड़ियां ज्यादातर अमेरिका के मध्य-पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में पाई जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dangerous spiders in the world who can take life in a moment
ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियां, पल भर में ले सकती हैं किसी की भी जान - फोटो : Istock

रेडबैक/ ब्लैक विडो स्पाइडर

रेडबैक स्पाइडर ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती हैं। इन मकड़ियों के पीछे का रंग लाल होता है इस वजह से इनको आसानी से पहचाना जा सकता है। ये मकड़ियां शिकार करने के मामले में काफी घातक होती हैं। इनके काटे जाने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

विज्ञापन
Dangerous spiders in the world who can take life in a moment
ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियां, पल भर में ले सकती हैं किसी की भी जान - फोटो : Istock

सिक्स आई सैंड स्पाइडर

सिक्स आई सैंड स्पाइडर का नाम भी दुनिया के खतरनाक मकड़ियों की फेहरिस्त में शामिल है। इस मकड़ी का वैज्ञानिक नाम सिकेरियस है जिसका अर्थ है 'कातिल'। अक्सर ये मकड़ियां रेत में छिपी होती हैं, जैसे ही कोई इनके पास आता है। उन्हें ये पल भर में ही अपना शिकार बना लेती हैं। इनके काटे जाने के बाद व्यक्ति की चंद घंटों में मृत्यु हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed