Desi Jugaad Video: दुनिया में जुगाड़ से काम चलाने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। आप हर जगह कुछ लोग ऐसे मिल जाएंगे, जिनके जुगाड़ के बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। वो लोग जुगाड़ लगाने में इतने माहिर होते हैं कि बड़े-बड़े कामों को जुगाड़ से कर डालते हैं। कभी-कभी उनके जुगाड़ को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। आपको जुगाड़ देखने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। आप इस वीडियो को देखकर हैरान हो जाएंगे और अपना सिर पकड़ लेगें। कहेंगे कि भाई ये ख्याल मुझे क्यों नहीं आया। एक शख्स ने कपड़े को प्रेस करने का अनोखा तरीका निकाला है। इसके लिए किसी प्रेस की जरूरत नहीं है।
View this post on Instagram
वायरल हो रहा वीडियो
हर घर में दो तरह के लोग होते हैं। कुछ लोग अपने कपड़े घर में खुद प्रेस करते हैं, तो कुछ बाहर से प्रेस कराते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जुगाड़ से अपना काम चला लेते हैं। एक शख्स ने बिना प्रेस के अपने शर्ट को आयरन कर डाला है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral Video: भोजपुरी गाने पर कमर मटकाकर रील बना रही थी लड़की, ओवर एक्टिंग देखकर बंदर ने बिगाड़ दिया सीन
वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स ने अपने सामने शर्ट रखा है और उसे एक गिट्टी उठाने फावड़े से प्रेस कर रहा है। दरअसल उसने फावड़े में आग जला रखी है, जिससे फावड़े का बेस गर्म हो रहा है और वो शर्ट को प्रेस कर रहा है। इस शख्स का जुगाड़ बहुत ही अनोखा है और इसी वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Dog Viral Video: चलती ट्रेन में कुत्ते को लेकर चढ़ रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वायरल वीडियो को Klington75 नाम के अकाउंट से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और करीब 10 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर इस पर मेजदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।