Zara Hatke: दुनिया के सभी देशों की अपनी मान्यताएं और रीति-रिवाज हैं। कई देशों में इस आधुनिक दौर में भी लोग सालों से चली आ रही परंपराओं का पालन करते हैं। हर देश में शादी एक संस्कार मानी जाती है। हालांकि, शादी के तरीके और इससे जुड़े रीति-रिवाज काफी अलग होते हैं। कहीं शादी के समय पिता लड़की के सिर पर थूककर आशीर्वाद देता है, तो कहीं शादी के लिए लड़के मार खाते हैं। लेकिन यूक्रेन में शादी को लेकर एक अजीबोगरीब पंरपरा है। यहां पर लड़कीवाले लड़के को कद्दू देते हैं।
Zara Hatke: यहां पर लड़की के शादी से मना करने पर लड़के को देते हैं कद्दू, जानिए क्या है अजीबोगरीब मान्यता
Zara Hatke: यूक्रेन में जब कोई लड़का किसी लड़की के घर शादी के लिए रिश्ता लेकर जाता है, तो उससे माता-पिता को भी रिश्ते के लिए राजी करे। लड़के के साथ परिवार के दो लोगों को लेकर जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में जब कोई लड़का किसी लड़की के घर शादी के लिए रिश्ता लेकर जाता है, तो उसे माता-पिता को भी रिश्ते के लिए राजी करना होता है। लड़के को अपेन साथ परिवार के दो लोगों को लेकर जाना होता है। हालांकि, शादी का अंतिम फैसला लड़की ही करती है। अगर वो शादी के लिए मानती है, तो वो लड़के के हाथ में रिबन बांधती है, लेकिन वो इंकार कर देती है, तो लड़के को कद्दू दिया जाता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी यूरोप में लंबे समय से कद्दू का मतलब शादी से इनकार मानना है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले लड़के रात के समय ही लड़की को प्रपोज करने के लिए जाते थे। अगर उन्हें कद्दू लेकर आना होता तो कोई उन्हें देख न ले। आखिर अब सवाल है कि कद्दू ही क्यों दिया जाता है?
Mossad: मोसाद ने पाकिस्तान के इस्लामिक परमाणु बम की ऐसे खोली थी पोल, पूरी कहानी जानकर नहीं होगा यकीन
कद्दू देने की वजह
मान्यता की शुरुआत को लेकर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन लोगों का अंदाजा है कि इसके पीछे कई वजहे हैं। पहला यह कि लड़के को खाली हाथ न लौटाने की जगह उसे कद्दू देते हैं।
Earthquake: क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने कह दी ये बड़ी बात
कुछ लोगों का मानना है कि सब्जी के तौर पर कद्दू अच्छा नहीं दिखता है। ऐसे में लड़की के इंकार करने पर कद्दू दिया जाता है। कुछ लोगों का यह भी मानना है पुरुषों के लिए कद्दू काफी फायदेमंद है, जिसके कारण यह सब्जी दी जाती है।