फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mossad: मोसाद ने पाकिस्तान के इस्लामिक परमाणु बम की ऐसे खोली थी पोल, पूरी कहानी जानकर नहीं होगा यकीन

Wed, 02 Apr 2025 02:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 02:43 PM IST
सार

Mossad: इस्राइल की तरफ से पाकिस्तान को परमाणु ताकत बनने से रोकने के लिए हर तरह की कोशिश की गई थी। इस्राइल को डर था कि परमाणु बम वाला पाकिस्तान पहला इस्लामिक देश बन सकता है। 

विज्ञापन
Israeli Spy Agency Mossad Tried To Bust Pakistan Nuclear Program And Bomb Know How
मोसाद ने पाकिस्तान के इस्लामिक परमाणु बम की ऐसे खोली थी पोल - फोटो : Adobe Stock

Israeli Spy Agency Mossad: जब से इस्राइल आजाद देश बना है, तब से ही इस्लामिक देशों के साथ उसके रिश्ते तनावपूर्ण रहे हैं। मुस्लिम देशों की आंखों में इस्राइल चुभता है। इसके पीछे की वजह फिलिस्तीन का मुद्दा है। हालांकि, समय के साथ इस्राइल के संबंध कई मुस्लिम देशों से सुधरा है, लेकिन अभी भी कई देशों ने इस्राइल को मान्यता नहीं दी है। इन देशों में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है। पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर इस्राइल ने रोक लगाने की भी कोशिश की थी। इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद ने यह कोशिश की थी। एक रिपोर्ट में कुछ साल पहले इस बात का खुलासा किया गया था। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 



एक मीडिया रिपोर्ट में एक अखबार की पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा गया है कि इस्राइल की तरफ से पाकिस्तान को परमाणु ताकत बनने से रोकने के लिए हर तरह की कोशिश की गई थी। इस्राइल को डर था कि परमाणु बम वाला पाकिस्तान पहला इस्लामिक देश बन सकता है। इस्राइल ने इससे खतरा महसूस किया। ऐसे में इस्राइल 1980 के दशक में पाकिस्तान के परमाणु हथियार कार्यक्रम में मदद कर रही जर्मन और स्विस कंपनियों पर बम गिराए और उन्हें धमकियां भी दीं।

 

Israeli Spy Agency Mossad Tried To Bust Pakistan Nuclear Program And Bomb Know How
मोसाद ने पाकिस्तान के इस्लामिक परमाणु बम की ऐसे खोली थी पोल - फोटो : Adobe Stock

1970 के दशक में पाकिस्तान की तरफ से परमाणु कार्यक्रम पर जोर दिया गया। जुल्फिकार अली भुट्टो और जियाउल हक परमाणु हथियारों को मुस्लिम दुनिया में अपनी स्थिति सुधारने का तरीका मानते थे। पाकिस्तान ने उस समय अपने परमाणु हथियारों को इस्लामी बम करार दिया था। 
 

Israeli Spy Agency Mossad Tried To Bust Pakistan Nuclear Program And Bomb Know How
मोसाद ने पाकिस्तान के इस्लामिक परमाणु बम की ऐसे खोली थी पोल - फोटो : Adobe Stock

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1980 के दशक में पाकिस्तान और ईरान ने परमाणु हथियार बनाने के लिए मिलकर काम किया था। स्विस इतिहासकार एड्रियन हैंनी ने कहा कि मोसाद ने इसमें मदद कर रही स्विस और जर्मन कंपनियों पर बमबारी की थी। इजराइल नहीं चाहता था कि पाकिस्तान और ईरान के साथ मिलकर परमाणु हथियार बनाए।

Optical Illusion: खोजना है रमेश के बीच में छिपा सुरेश, जीनियस लोगों के लिए 15 सेकेंड है काफी

विज्ञापन
विज्ञापन
Israeli Spy Agency Mossad Tried To Bust Pakistan Nuclear Program And Bomb Know How
मोसाद ने पाकिस्तान के इस्लामिक परमाणु बम की ऐसे खोली थी पोल - फोटो : Adobe Stock

पाकिस्तान को कैसे मिली परमाणु हथियार बनाने की तकनीक?

अब्दुल कदीर खान को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। उन्होंने 1980 के दशक में पश्चिमी संस्थानों और कंपनियों से परमाणु हथियार बनाने की तकनीक और डिजाइन हासिल करने के लिए कई बार यूरोप गए थे। अब्दुल कदीर खान साल 1987 में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख के एक होटल में ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी।  खान की टीम स्विट्जरलैंड में दो जर्मन इंजीनियरों से भी मुलाकात की थी। बाद में यह इंजीनियर हमलों का शिकार हुए। इस हमले की मोसाद पर शक की सुई पहुंची।

Earthquake: क्या भारत में भी आ सकता है म्यांमार जैसा भूकंप? आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक ने कह दी ये बड़ी बात

विज्ञापन
Israeli Spy Agency Mossad Tried To Bust Pakistan Nuclear Program And Bomb Know How
मोसाद ने पाकिस्तान के इस्लामिक परमाणु बम की ऐसे खोली थी पोल - फोटो : Adobe Stock

मोसाद पर लगे ये आरोप

स्विट्जरलैंड और जर्मनी में पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम में शामिल कंपनियों और इंजीनियरों को निशाना बनाया गया है। इसका शक मोसाद के एंजेंटो पर गया। अज्ञात हमलावरों ने बॉन और बर्न में तीन कंपनियों पर विस्फोट से हमले किए। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमलों के साथ-साथ कई फोन कॉल भी किए गए। इन हमलों का हवाला देते हुए दूसरे वैज्ञानिकों को डराया गया। हालांकि, एजेंसी को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने में कामयाबी नहीं मिल पाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed