सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: घोड़े को कंधे पर उठाकर दौड़ लगाता है ये शख्स, वायरल हो रहा वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 07 Mar 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
dmitriy khaladzhi man lifts horse on shoulder video goes viral
दिमित्री खलादजी - फोटो : Instagram/dmitriykhaladzhi

घोड़े पर बैठकर एकदम शानदार तरीके से घुड़सवारी करते हुए आपने कई लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या आपने कहीं ऐसा देखा है कि इंसान घोड़े को ही अपने कंधे पर उठाकर इधर-उधर घुमाए। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताएंगे, जिसके कारनामों देखकर लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।

Trending Videos
dmitriy khaladzhi man lifts horse on shoulder video goes viral
दिमित्री खलादजी के हैरतअंगेज कारनामे - फोटो : Instagram/dmitriykhaladzhi

दरअसल, यूक्रेन के रहने वाले दिमित्री खलादजी अपने हैरतअंगेज कारनामों के कारण लोगों के बीच काफी चर्चा में हैं। इनकी गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में की जा रही है। दिमित्री एक साथ 6 लोगों को भी उठा सकते हैं। घोड़े को कंधे पर उठाकर घुमाने वाला इनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dmitriy khaladzhi man lifts horse on shoulder video goes viral
दिमित्री खलादजी के हैरतअंगेज कारनामे - फोटो : Instagram/dmitriykhaladzhi

बता दें कि दिमित्री का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके कारनामों के वीडियो और फोटो से भरा पड़ा है। इस शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है और ऐसा एक-दो बार नहीं, बल्कि पूरे 60 बार हुआ है।

dmitriy khaladzhi man lifts horse on shoulder video goes viral
दिमित्री खलादजी के हैरतअंगेज कारनामे - फोटो : Instagram/dmitriykhaladzhi

दिमित्री इससे पहले सर्कस में काम करते थे। ये अपने दांतों से लोहे की रॉड को मोड़ देते हैं। इतना ही नहीं दिमित्री अपने केवल एक हाथ से 150 किलो से भी अधिक वजन उठा लेते हैं। इनके ऐसे कारनामों को देख हर कोई हैरत में पड़ जाता है।

विज्ञापन
dmitriy khaladzhi man lifts horse on shoulder video goes viral
दिमित्री खलादजी के हैरतअंगेज कारनामे - फोटो : Instagram/dmitriykhaladzhi

आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि दिमित्री के ऊपर से सवारियों से भरी SUV गुजर जाती है और वह नीचे आराम से लेटे रहते हैं। दिमित्री ऐसा कई अनोखे काम करते रहते हैं, जिसपर लोगों को यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बता दें कि दिमित्री खलादजी केवल घोड़े ही नहीं बल्कि ऊंट और अन्य भारी वजन वाले जानवारों को भी अपने कंधों पर उठाकर कुछ दूर तक चल सकते हैं।
 
View this post on Instagram

A post shared by Дмитрий Халаджи (@dmitriykhaladzhi)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed