Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Dussehra 2025: ravana dead body still present in this cave srilanka know the Mystery Vijayadashami in Hindi
{"_id":"68de0cda38db6436490c76ab","slug":"dussehra-2025-ravana-dead-body-still-present-in-this-cave-srilanka-know-the-mystery-vijayadashami-in-hindi-2025-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2025: रावण का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, आज भी यहां पर गुफा में रखा है शव, जानिए क्या है रहस्य","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Dussehra 2025: रावण का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, आज भी यहां पर गुफा में रखा है शव, जानिए क्या है रहस्य
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:56 AM IST
सार
Dussehra 2025: दशहरा का पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दशमी तिथि को मनाया जाता है जिसे विजयादशमी कहा जाता है। दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। भगवान श्रीराम ने दशमी तिथि को अंहकार से भरे लंकापति रावण का वध किया था।
विज्ञापन
1 of 5
रावण का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, आज भी यहां पर गुफा में रखा है शव
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Dussehra 2025: दशहरा का पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दशमी तिथि को मनाया जाता है जिसे विजयादशमी कहा जाता है। दशहरा, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। भगवान श्रीराम ने दशमी तिथि को अंहकार से भरे लंकापति रावण का वध किया था। हिंदू धर्म में वियजादशमी का खास महत्व है। इस दिन जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया जाता है। इस मौके पर हम आपको रामायण से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में हर किसी की जानने की जिज्ञासा रहती है।
बताया जाता है कि श्रीलंका में भगवान श्री राम और रावण की लंका से जुड़े कई चिन्ह और सबूत आज भी मौजूद हैं। इनके बारे में हर इंसान की जानने की इच्छा होती है। श्रीलंका में स्थित स्थल भगवान श्रीराम और रावण से जुड़ी आज भी कई सच्चाई बयां करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, दशमी के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था।
एक शोध के मुताबिक, लगभग 50 ऐसे स्थान हैं जिनसे रामायण का संबंध है। इस शोध में बताया गया है कि श्रीलंका में स्थित एक पहाड़ी में बनी गुफा में अभी भी रावण का शव सुरक्षित है। यह गुफा श्रीलंका के रैगला के घने जंगलों में मौजूद है। माना जाता है कि भगवान श्रीराम ने 10 हजार साल पहले रावण का वध किया था।
2 of 5
रावण का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, आज भी यहां पर गुफा में रखा है शव
- फोटो : Freepik
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैगला के जंगलों में 8 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित गुफा में रावण का शव रखा गया है। रावण के शव को ममी बनाकर एक ताबूत में रखा गया है जिस पर एक खास तरह का लेप लगाया गया है। इसकी वजह से हजारों वर्षों से वो वैसा का वैसा ही दिखता है।
3 of 5
रावण का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, आज भी यहां पर गुफा में रखा है शव
- फोटो : Freepik
श्रीलंका के इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर ने यह शोध किया है। इस शोध के मुताबिक, जिस ताबूत में रावण का शव रखा गया है वो 18 फीट लंबे और 5 फीट चौड़ा है। यह भी बताया जाता है इस ताबूत के नीचे रावण का बेशकीमती खजाना है जिसकी रखवाली एक भयंकर नाग और कई खूंखार जानवर करते हैं।
रावण का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, आज भी यहां पर गुफा में रखा है शव
- फोटो : Freepik
मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद उसके शव को विभीषण को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया था। लेकिन विभीषण ने राजगद्दी संभालने की जल्दी में रावण का अंतिम संस्कार नहीं किया और शव वैसे ही छोड़ दिया।
रावण का नहीं किया गया था अंतिम संस्कार, आज भी यहां पर गुफा में रखा है शव
- फोटो : Freepik
इंटरनेशनल रामायण रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए शोध में यह भी दावा किया जाता है कि यह भी पता लगा लिया गया है कि रावण की अशोक वाटिका कहां थी और उसका पुष्पक विमान कहां उतरता था। इसके अलावा भगवान हनुमान के पैरों के निशान भी खोजने का दावा किया गया है। लेकिन इन सभी चीजों की प्रमाणिकता अभी तक सिद्ध नहीं हो पाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।