{"_id":"5d0b8eff8ebc3e48674d9bb4","slug":"e-cigarette-explode-in-boy-mouth-in-america","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ई-सिगरेट पी रहा था युवक, फिर मुंह में हो गया ब्लास्ट, उड़ गया जबड़ा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ई-सिगरेट पी रहा था युवक, फिर मुंह में हो गया ब्लास्ट, उड़ गया जबड़ा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
E-cigarette
Link Copied
आजकल के दौर में अधिकांश लोग ई-सिगरेट का ज्यादातर इस्तेमाल कर रहे हैं। धूम्रपान किसी भी तरह का हो सेहत के लिए हानिकारक होता है। ई-सिगरेट सेहत को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। साथ ही इसका इस्तेमाल करना भी घातक होता है। ई-सिगरेट का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
दरअसल, अमेरिका में एक 17 साल का लड़का ई-सिगरेट पी रहा था। उसी दौरान उसके मुंह में सिगरेट फट गया, जिससे उसके मुंह का जबड़ा पूरी तरह से फट गया और उसके सारे दांत टूटकर बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : तस्वीर साभार: BCCL
इस घटना के बाद पीड़ित के मुंह से बुरी तरह से खून आने लगा, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक विस्फोट के दो घंटे बाद पीड़ित को आपातकालीन केंद्र पहुंचाया गया। जहां सिटी स्कैन के रिपोर्ट्स से पता चला की उसका जबड़ा फट गया और उसके कुछ दांत निकल गए।
4 of 5
डॉ. केटी रसेल ने सीएनएन को बताया कि लोगों को इन उपकरणों को खरीदने से पहले पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। पीड़ित ने डॉक्टर को बताया कि उसकी जिंदगी में ऐसी घटना पहली बार हुई है। पीड़ित ने चिकित्सक से कहा कि उसे बहुत जल्द सही होना है। डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी के दौरान उसके मुंह का कुछ हिस्सा सही होने लगा था।
विज्ञापन
5 of 5
आपको बता दें कि ये पहली दुर्घटना नहीं है इससे पहले भी ई-सिगरेट के चलते ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। इतना ही नहीं टेक्सास के एक व्यक्ति की ई-सिगरेट फटने से मौत भी हो गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।