फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

El Nino Alert: दुनिया बन जाएगी जलती भट्ठी, अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड, यूएन ने दी चेतावनी

Tue, 09 Jun 2026 12:25 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Tue, 09 Jun 2026 12:25 PM IST
सार

UN El Nino Alert: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दुनिया को अल नीनो को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अल नीनो पहले से ही खतरनाक तौर पर गर्म हो रही पृथ्वी पर ज्यादा गर्मी बढ़ाएगा। इसलिए दुनिया को एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है। 

विज्ञापन
El Nino Will Strongest Ever Recorded New Forecast Warns Push Global Temperatures UN El Nino Alert
अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड, यूएन ने दी चेतावनी - फोटो : AI

UN El Nino Alert: साल 2026 और 2027 में दुनिया को मौसम का खतरनाक रूप देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने एक अुनमान के आधार पर चेतावनी देते हुए कहा है कि इस साल बनने वाला अल नीनो अभी तक सबसे ताकतकर अल नीनो हो सकता है। उनका कहना है कि इस मौसमी घटना से दुनियाभर में तापमान का रिकॉर्ड टूटेगा। इसका सीधा असर पानी की कमी होने से लेकर खेती-बाड़ी पर पड़ेगा। 



एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपियन सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट (ECMWF) के अनुमान के मुताबिक, अल नीनो की वजह से साल 2026 के  दिसंबर तक मध्य भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के इलाके में समुद्री सतह का तापमान औसत से 5.4 डिग्री फारेनहाइट यानी 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। कुछ अनुमानों में इसके 7.2 डिग्री फारेनहाइट यानी 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है। 
 

El Nino Will Strongest Ever Recorded New Forecast Warns Push Global Temperatures UN El Nino Alert
अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड, यूएन ने दी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock Photos

क्या अल नीनो तोड़ेगा रिकॉर्ड? 

अगर ईसीएमडब्ल्यूएफ का अनुमान सही साबित होता है, तो इस साल अल नीनो के कारण दुनियाभर में तापमान बहुत अधिक जाएगा। यह 2015-2016 और 1997-1998 के रिकॉर्ड बनाने वाले अल नीनो से कहीं अधिक शक्तिशाली होगा। बीते दो अल नीनो घटनाओं के समय नीनो 3.4 इंडेक्स में तापमान औसत से 4.1 डिग्री फारेनहाइट यानी 2.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया था।
 

El Nino Will Strongest Ever Recorded New Forecast Warns Push Global Temperatures UN El Nino Alert
अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड, यूएन ने दी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विज्ञानी और ग्लोबल वेदर राइटर बेन नोल ने बताया है कि अब करीब हर अनुमान 3 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है और कुछ अनुमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा तापमान दिखा रहे हैं। इस अनुमान से पता चलता है कि यह अभी तक के सबसे शक्तिशाली अल नीनो की तरफ से इशारा कर रहा है। 

Solar Storm: क्या है सौर तूफान?  पृथ्वी से टकराएगा, नासा ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
El Nino Will Strongest Ever Recorded New Forecast Warns Push Global Temperatures UN El Nino Alert
अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड, यूएन ने दी चेतावनी - फोटो : ANI

क्या अल नीनो से बढ़ रही गर्मी? 

अल नीनो की घटना प्रशांत महासागर में अल नीनो-सदर्न ऑसिलेशन प्राकृतिक जलवायु चक्र के तौर पर हर दो से सात साल में होती हैं। अल नीनो के कारण मध्य और पूर्वी प्रशांत इलाके में समुद्र की सतह का तापमान बढ़ता है, जिससे ट्रेड विंड्स कमजोर होती है। इसके कारण दुनियाभर में तापमान और बारिश का पैटर्न प्रभावित होता है। 

Viral Video: सचमुच ताजमहल की दीवारों के अंदर तक पहुंचती है रोशनी, जानिए वायरल वीडियो में आखिर कितना सच?

विज्ञापन
El Nino Will Strongest Ever Recorded New Forecast Warns Push Global Temperatures UN El Nino Alert
अल नीनो तोड़ेगा गर्मी के सभी रिकॉर्ड, यूएन ने दी चेतावनी - फोटो : Adobe Stock Photos

यूएन प्रमुख की दुनिया को चेतावनी

वर्ल्ड मेटियोरोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन ने चेतावनी दी है कि अल नीनो के सितंबर से पहले 80 फीसदी बनने की संभावना है और नवंबर से पहले 90 फीसदी बन सकता है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि अल नीनो 90 फीसदी निश्चितता के साथ आने वाले महीनों में दुनिया में दस्तक देने वाला है। उना कहना है कि इसे दुनिया को क्लाइमेट चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। 

गुटेरेस ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि यह पहले से ही खतरनाक तौर पर गर्म हो रही पृथ्वी पर ज्यादा गर्मी बढ़ाएगा। उनका कहना है कि अल नीनो की स्थितियां गर्म होती दुनिया की आग में घी का काम करेंगी। इसका असर दूर-दूर तक फैलेगा और बेहद तेजी से सीमाओं को पार करेंगे। इसलिए एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed