{"_id":"61a462d2d01be33d0e294433","slug":"elderly-woman-marries-a-cow-in-cambodia-says-husband-has-taken-rebirth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: महिला ने गाय से ही रचा ली शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: महिला ने गाय से ही रचा ली शादी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
महिला ने गाय से ही रचा ली शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
Link Copied
दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो आज भी पुनर्जन्म में यकीन रखते हैं। लोग मानते हैं कि मरने के बाद इंसान किसी न किसी रूप में धरती पर फिर से जन्म लेता है। कंबोडिया की एक महिला को भी ऐसा ही लगता है। इसी चक्कर में महिला ने एक ऐसा कदम उठा लिया है, जो सुर्खियों में आ गया है। इस महिला ने एक गाय को अपना मरा हुआ पति मानकर उससे शादी कर ली है। महिला का मानना है कि उसके स्वर्गवासी पति ने गाय के रूप में पुनर्जन्म लिया है।
ये अनोखी शादी अब सुर्खियों में आ गई है। लोग महिला के इस कदम पर हैरानी जता रहे हैं। वहीं महिला का मानना है कि गाय की सारी विशेषताएं उसके मरे हुए पति की ही तरह हैं। अपनी इस अनोखी शादी की वजह से कंबोडिया के क्राटी प्रांत में रहने वाली 74 साल की महिला अपने इलाके में मशहूर हो गई है।
Trending Videos
2 of 4
महिला ने गाय से ही रचा ली शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
महिला का नाम खिम हैंग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब गाय पैदा हुई तब महिला के साथ काफी समय बिताती थी। ये गाय महिला का हाथ और चेहरा चाटती थी। कई बार तो वो महिला के मुंह पर किस कर लेती थी। महिला का मानना है कि गाय उसे वैसे ही प्यार करती है जैसे उसके पति किया करते थे। गाय का अपने प्रति स्नेह देखकर खिम हैंग समझ गई कि वो कोई और नहीं, उसके पति ही हैं जो गाय के रूप में लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
महिला ने गाय से ही रचा ली शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
पूरा परिवार करता है गाय की सेवा
हैरानी की बात ये है कि महिला के बेटे भी अब इस बात पर यकीन करते हैं कि उनके पिता ने ही गाय के रूप में जन्म लिया है। इसलिए वो भी गाय की बहुत सेवा करते हैं। वहीं महिला गाय को पति समझकर ही प्यार करती है। महिला के घर में गाय साथ में ही रहती है। सिर्फ यही नहीं उसने गाय को अपने पति की ही तकिया दे दी है जो उसके कमरे में रखी हुई है।
4 of 4
महिला ने गाय से ही रचा ली शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
साथ ही महिला ने बच्चों से कह दिया है कि उसके मरने के बाद वो गाय को अपने पिता की ही तरह प्यार करें। गाय को कभी ना बेचें और उनको अच्छे से खाना खिलाएं। इसके अलावा जब गाय की मौत हो तो वे लोग उसका भी इंसान की ही तरह अंतिम संस्कार करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।