सब्सक्राइब करें

Video: नाव में जंगल सफारी कर रहे थे पर्यटक, तभी हथिनी ने कर दिया हमला और फिर..., वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 01:22 PM IST
सार

Viral Video: ओकावांगो डेल्टा में एक हथिनी ने नाव पर बैठे पर्यटकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह खतरनाक घटना उस दौरान हुई, जब पर्यटक हथिनी के बच्चों के बहुत करीब चले गए थे। हथिनी का रौद्र रूप देखकर हर कोई डर गया। 

विज्ञापन
Elephant Attacks On Tourists Overturns Boat And Throws Them Into Water Scary Video Goes Viral
नाव में जंगल सफारी कर रहे थे पर्यटक, तभी हथिनी ने कर दिया हमला और फिर... - फोटो : X

Animal Video: सोशल मीडिया पर अक्सर इंसानों पर जानवरों के हमले करने के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई बेहद डराने वाले होते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों को रूह कांप जाती है। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा का है। यहां एक हाथी ने लोगों को खौफ में ला दिया। 



दरअसल, ओकावांगो डेल्टा में एक हथिनी ने नाव पर बैठे पर्यटकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह खतरनाक घटना उस दौरान हुई, जब पर्यटक हथिनी के बच्चों के बहुत करीब चले गए थे। हथिनी का रौद्र रूप देखकर हर कोई डर गया। 

पर्यटक एक कैनो सफारी पर थे, उसी दौरान अचानक हथिनी ने अपने बच्चों की रक्षा के लिए हमला बोल दिया। यह घटना ओकावांगो डेल्टा के जंगल में घटी। पर्यटकों की नाव हथिनी के बच्चों के पास पहुंच गई, जिसे देखकर हथिनी भड़क गई और गुस्से में उसने नावों को पलट दिया।

Viral Video: जंगल में दिखा दो मुंह वाला खतरनाक अजगर, वीडियो देख लोग नहीं कर पा रहे यकीन, बोले-कुदरत का करिश्मा

इस दौरान नाव पर बैठे सभी पर्यटक नीचे गिर गए। पास में मौजूद दूसरे पर्यटकों ने डरावना दृश्य अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हथिनी तेजी से नाव की तरफ बढ़ रही है और उस पर हमला कर देती है। गाइड पर्यटकों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तब तक हथिनी ने नावें पलट दी थीं। 

 

जब हथिनी को यह लगा कि उसे बच्चों को अब खतरा नहीं है, तो वह शांत होकर वापस अपने झुंड में वापस चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब लोग लौटने की कोशिश कर रहे थे, तो हथिनी ने एक महिला को सूंड से दबोच लिया, जिसके बाद कुछ देर तक महिला पानी में फंसी रही।

Viral Video: 10 साल की अनाबिया बनी दिल्ली की सबसे कम उम्र की टूर गाइड, बोलती है ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी की...

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लोग चेतावनी दे रहे हैं कि जंगली जानवरों से हमेशा दूर रहना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल वीडियो को @volcaholic1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 20 लाख लोग देख चुके हैं। इस लोग प्रतिक्रिया भी द रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- हथिनी अपने झुंड को पानी तक पहुंचाने का रास्ता बना रही थी। उसके साथ बच्चे थे, इसलिए वह ज्यादा सतर्क थी। एक अन्य ने लिखा है, हाथियों से छेड़छाड़ कभी नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed