{"_id":"5e412fbe8ebc3ee60618abbe","slug":"england-viral-painter-writes-angry-message-on-building-after-not-getting-wages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पेंटर को नहीं मिले मजदूरी के 46 हजार रुपए, गुस्से में मालिक के लिए लिखा खास संदेश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब पेंटर को नहीं मिले मजदूरी के 46 हजार रुपए, गुस्से में मालिक के लिए लिखा खास संदेश
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 10 Feb 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डीन रीव्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के डर्बीशायर में एक मकान की दीवार इन दिनों काफी चर्चा में है। वजह है, इस मकान के दीवार पर लिखा हुआ खास संदेश। दरअसल, यह मैसेज उस पेंटर के द्वारा लिखा गया है, जिसने इस बिल्डिंग को पेंट किया है। पेंटर का आरोप है कि मकान का मालिक पेंट कराने के बाद उसकी मजदूरी नहीं दे रहा है। पैसे की मांग करने पर हमेशा आनाकानी करता है और कोई न कोई बहाना बना देता है। यह मैसेज उसने मकान के मालिक को सबक सिखाने के लिए लिखा है।
2 of 5
डीन रीव्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पेंटर का नाम डीन रीव्स है। डीन ने मकान मालिक के नाम को शामिल करते हुए घर की बाहरी दीवार पर लिखा है कि ' अगर आप अपना घर पेंट करवाना चाहते हैं तो टेरी (मकान मालिक का नाम) की तरह बिल्कुल न बनें, बिल दें, अब तो तुम जरूर बिल दोगे।'
3 of 5
डीन रीव्स
- फोटो : सोशल मीडिया
डीन रीव्स के मुताबिक उसे डर्बीशायर के बोलसोवर की नॉर्थ स्टार क्लब की दीवार को पेंटिंग का काम कुछ दिन पहले मिला था। मकान के मालिक ने पेंटिंग का काम देते हुए 500 पाउंड (यानी 46023 रुपए) देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डीन रीव्स
- फोटो : सोशल मीडिया
पेंटिंग के दौरान मकान का मालिक हर बार एक ही बात कहता था कि पैसे तभी मिलेंगे जब काम पूरा करोगे। डीन रीव्स के मुताबिक काम पूरा करने के लिए उसने एक हफ्ते लगातार बिना लंच ब्रेक का काम किया। मगर काम पूरा होते ही वो कोई न कोई और काम देकर बहाना बनाने लगा।
विज्ञापन
5 of 5
डीन रीव्स
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि इस बारे में टेरी का कहना है कि उसे डीन के पैसे रखने का कोई इरादा नहीं था बल्कि मैं एग्रीमेंट के मुताबिक काम पूरा होने पर पैसे देने वाला था। टेरी ने ये भी बताया कि वो डीन के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी करने वाला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।