Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
ethiopia highest award the great honor nishan of ethiopia to pm modi Ethiopia calendar 13 months in a year
{"_id":"694286038e5fa0f5f50b2be4","slug":"ethiopia-highest-award-the-great-honor-nishan-of-ethiopia-to-pm-modi-ethiopia-calendar-13-months-in-a-year-2025-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ethiopia: पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने वाले इथियोपिया में अभी चल रहा 2018, जानिए आखिर क्या है वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ethiopia: पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने वाले इथियोपिया में अभी चल रहा 2018, जानिए आखिर क्या है वजह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:59 PM IST
सार
Ethiopia: इथियोपिया की संस्कृति का ही एक अनूठापन है साल के 13 महीने। यहां पर साल 13वां महीना 5 दिन का होता है। दुनियाभर में जल्द ही 2026 की शुरुआत होने जा रही है, लेकिन यहां पर अभी 2018 चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने वाले इथियोपिया में अभी चल रहा 2018, जानिए आखिर क्या है वजह
- फोटो : @PMOIndia
Link Copied
Ethiopia: इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान दिया। पीएम मोदी ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। मंगलवार को ही इथियोपिया वो इथियोपिया पहुंचे थे। यह उनका पहला दौरा है। पीएम अबी अहमद अली ने नेशलन पैलेस में उनका औपचारिक स्वागत किया।
लेकिन दुनिया में जहां कुछ ही दिनों में 2026 की शुरुआत होने वाली है, तो वहीं इथोपिया में अभी साल 2018 चल रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इसकी वजह है क्या है? इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र में स्थित एक प्राचीन देश है। यह एकमात्र ऐसा अफ्रीकी देश है जो कभी यूरोपीय उपनिवेश नहीं बना और अपनी 3,000 वर्ष पुरानी सभ्यता पर गर्व करता है।
इथियोपिया में लोग काफी विविधतापूर्ण हैं। इस देश में 80 से अधिक जातीय समूह निवास करते हैं। यहां हर समुदाय की अपनी भाषा-संस्कृति है। 60 फीसदी लोग ईसाई (इथियोपियन ऑर्थोडॉक्स चर्च) हैं, जो दुनिया के सबसे पुराने ईसाई समुदायों में से एक है। यहां की संस्कृति का ही एक अनूठापन है साल के 13 महीने। यहां पर साल 13वां महीना 5 दिन का होता है। दुनियाभर में 2025 चल रहा है, लेकिन यहां पर अभी 2018 चल रहा है।
Trending Videos
2 of 5
पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने वाले इथियोपिया में अभी चल रहा 2018, जानिए आखिर क्या है वजह
- फोटो : Adobe Stock
यह दुनिया का एकमात्र एक देश है जो आज भी ईसा मसीह के जन्म से 7-8 वर्ष पीछे अपना अलग कैलेंडर मानता है, जिस गीज कैलेंडर कहा जाता है। गीज कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से 7-8 वर्ष पीछे चलता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर दुनिया के बाकी हिस्सों में चलता है। इस देश में 12 नहीं बल्कि साल में 13 महीने होते हैं। यहां पर लोग अपना नया साल एक जनवरी नहीं, बल्कि 11 सितंबर को मनाते हैं। इथियोपिया में सूर्योदय को सुबह 6 बजे नहीं बल्कि सुबह 12 बजे माना जाता है। यहां पर समय की गिनती आधी रात से नहीं, बल्कि सूरज के उगने से शुरू होती है। इस इथोपियन टाइम कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने वाले इथियोपिया में अभी चल रहा 2018, जानिए आखिर क्या है वजह
- फोटो : Adobe Stock
साल 1582 में ग्रेगोरियन कैलेंडर की शुरुआत हुई। इससे पहले इथियोपिया में जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल किया जाता था जो देश कैथोलिक चर्च को मानते थे उन्होंने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया। लेकिन कई देशों ने इस कैलेंडर को स्वीकार नहीं किया और इसका विरोध कर रहे थे। इन देशों में इथियोपिया भी शामिल था।
पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान देने वाले इथियोपिया में अभी चल रहा 2018, जानिए आखिर क्या है वजह
- फोटो : Adobe Stock
इथियोपिया के लोग ऑर्थोडॉक्स चर्च को मानते हैं। 7 बीसी में ईसा मसीह का जन्म हुआ जिसके मुताबिक, कैलेंडर की गिनती शुरू हुई। जबकि दूसरे देशों में ईसा मसीह का जन्म AD1 में माना जाता है। इसकी वजह से अभी तक यहां के कैलेंडर में साल 2018 चल रहा है जबकि दुनिया में 2025 चल रहा है।
जहां से भारत पहुंची ज्वालामुखी की राख, अभी वहां चल रहा 2018
- फोटो : Adobe Stock
इथियोपियन के कैलेंडर में 13 महीने का एक साल होता है जिसमें 12 महीने 30 दिन के होते हैं। अंतिम महीने को यहां पर पाग्युमे कहा जाता है जिसमें पांच या छह दिन होते हैं। साल की गिनती में नहीं आने वाले दिनों को जोड़कर इस महीने को बनाया जाता है। सबसे बड़ी खासियत है कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल सबसे ज्यादा जगहें इथियोपिया की हैं। यहां की सुंदरता देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।