फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Wedding Video: दुल्हन को गोद में उठा रहा था लड़का, तभी हो गया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 22 Dec 2022 10:37 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Dec 2022 10:37 AM IST
सार

Funny Wedding Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हंस रहा है। अगर आप भी इस वायरल वीडियो को देखेंगे, तो हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

विज्ञापन
Funny Wedding Video bride hold a boy hair while boys lifted her funny video viral on social media
: दुल्हन को गोद में उठा रहा था लड़का, तभी हो गया कुछ ऐसा - फोटो : Funny Wedding Video

Funny Wedding Video: शादियों के सीजन में वेडिंग वीडियो ( Wedding Video) से सोशल मीडिया भर जाता है। शादी में होने वाले रीति रिवाज से लेकर डांस तक के वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल को जीत लेते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अक्सर आपको सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो देखने को मिल जाते होंगे। 



इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हंस रहा है। अगर आप भी इस वायरल वीडियो को देखेंगे, तो हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। दूल्हा और दुल्हन के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इसे देखने के बाद आपके चेहरे पर अपने आप हंसी आ जाएगी। सोशल मीडिया पर आपने शादी के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन यह काफी मजेदार है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया है। 

सोशल मीडिया पर आपने कई वीडियो में देखा होगा कि लोग दुल्हन को गोद में उठाकर ले जाते हैं। आज कल की शादियों में ऐसा खूब देखने को मिलता है। इस वायरल वीडियो में भी यह देखने को मिला है जिसमें दुल्हन को कुछ लड़के गोद में उठाने कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बीच एक लड़के के साथ ऐसा कुछ हो जाता है कि उसका चेहरा बन जाता है। 

Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपा है हिरण, क्या आप 13 सेकेंड में खोज सकते हैं

वीडियो में दिख रहा है कि सामने दूल्हा खड़ा है और कुछ लड़के मिलकर दुल्हन को उठा रहे हैं। सपोर्ट के लिए दुल्हन एक लड़के के सिर पर हाथ रखती और उसके बालों को पकड़ लेती है। दुल्हन  लड़के के बाल को इतने जोर से पकड़ लेती है कि बेचारे का मुंह बन जाता है। वीडियो देखकर लग रहा है कि दुल्हन ने लड़के सिर के बाल को नोच लिए हैं। वीडियो में लड़के की प्रतिक्रिया देखने लायक है।

Mars InSight lander: मंगल ग्रह से नासा के लिए आया खास मैसेज, जानिए किसने कहा- मेरी चिंता मत करो

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा गया है कि हां थोड़ा दर्द हुआ, पर चलता है। इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि ''गलत सपोर्ट ले लिया दीदी ने''। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SAKHT LOGG 🔥 (@sakhtlogg)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed