पंजाब, हरियाणा और पश्चिमोत्तर राजस्थान से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बुधवार को कड़ाके ठंड और घने कोहरे की चपेट में रहे। सुबह के समय अत्यधिक धुंध की वजह से रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ और कई ट्रेनें देर से चलीं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की है। साथ ही चीन में कोरोना के बढ़ रहे खतरे की आ रही खबरों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी सतर्क हो गई है। आज सीएम योगी कोविड को लेकर बैठक कर सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत नहीं, जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, पढ़ें अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत नहीं
पंजाब, हरियाणा और पश्चिमोत्तर राजस्थान से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बुधवार को कड़ाके ठंड और घने कोहरे की चपेट में रहे। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता में कुछ सुधार हुआ, लेकिन सुबह के समय अत्यधिक धुंध की वजह से रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ और कई ट्रेनें देर से चलीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, बाइडन से की मुलाकात
यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को दस महीने से ज्यादा होने वाले हैं लेकिन इसके रुकने के अभी कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने व्हाइट हाउस में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की है। इसी के साथ अमेरिका ने यूक्रेन के लिए एक बिलियन डॉलर से ज्यादा की अतिरिक्त सैन्य सहायता देने का एलान किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी कोविड को लेकर आज कर सकते हैं बैठक
चीन में कोरोना के बढ़ रहे खतरे की आ रही खबरों के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से खासकर बेसहारा, निराश्रित और कमजोर वर्ग के असुरक्षित लोगों को बढ़ती ठंड और शीतलहर के साथ कोरोना से बचाने के लिए कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार रैन बसेरों का संचालन करने का निर्देश दिए गए हैं। वहीं आज यानी गुरुवार को सीएम कोविड को लेकर बैठक कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
इस्राइल में पीएम नेतन्याहू ने बनाई नई सरकार
काफी खींचतान के बाद इस्राइल में अब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार देर रात सरकार बनाने की घोषणा कर दी। उन्होंने राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग को बताया कि वह 38 दिनों की गठबंधन वार्ता के बाद सरकार बनाने में कामयाब रहे। इस घोषणा के बाद, नेतन्याहू अब इस्राइली सरकार के प्रमुख के रूप में वापसी कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...